फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   70 women from self-help groups will prepare 1.10 lakh Tricolours.

Noida News: स्वयं सहायता समूह की 70 महिलाएं तैयार करेंगी 1.10 लाख तिरंगा

Sat, 01 Aug 2026 09:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
70 women from self-help groups will prepare 1.10 lakh Tricolours.
- प्रशासन ने शुरू की हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी, शासन से लक्ष्य आने का इंतजार
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। 13 से 15 अगस्त के बीच जिले में 3 लाख से अधिक तिरंगों का वितरण होगा। अभी तक शासन स्तर से केवल ग्रामीण क्षेत्र में तिरंगा वितरण का लक्ष्य आया है। इसके लिए तिरंगों को बनाने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूहों को दी है। करीब 70 महिला घर और अन्य जगह पर 1.10 लाख तिरंगों को तैयार करेंगी।

अधिकारियों ने बताया कि तिरंगा बनाने का काम 7 स्वयं सहायता समूहों को दिया गया है। तिरंगा बनाने के बदले महिलाओं को भुगतान किया जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से महिलाओं की आय भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

अफसरों ने बताया कि अभी शहरी क्षेत्र का लक्ष्य शासन से नहीं आया है। अफसरों का कहना है कि शहरी क्षेत्र में नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण को लक्ष्य मिलेगा। पिछले साल नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने एक-एक लाख से अधिक तिरंगा का वितरण घर-घर कराया था। जगह-जगह वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस संबंध में शासन स्तर से दिशा-निर्देश आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में तिरंगा वितरण का लक्ष्य आ गया है। स्वयं सहायता समूहों को तिरंगा बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। समय से तिरंगा का हर घर वितरण शुरू कराया जाएगा। - भालचंद्र त्रिपाठी, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article