फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Luring people with the promise of profits, they are devouring their hard-earned money.

Noida News: मुनाफे का निवाला दिखाकर निगल रहे मेहनत की कमाई

Sat, 01 Aug 2026 06:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
Luring people with the promise of profits, they are devouring their hard-earned money.
ट्रेडिंग और टास्क का झांसा देकर 50 लाख से अधिक ठगे, तीन अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। साइबर जालसाजों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग और टेलीग्राम टास्क के नाम पर तीन लोगों को अपना शिकार बनाकर 50.30 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिये संपर्क कर पहले पीड़ितों का भरोसा जीता, फिर मोटे मुनाफे और आकर्षक कमीशन का लालच देकर लाखों रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। तीनों मामलों में साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पहले मामले में सेक्टर-70 स्थित पैन ओएसिस सोसाइटी निवासी बुजुर्ग के मोबाइल पर जनवरी 2026 में एक युवती का व्हाट्सएप मैसेज आया। युवती ने ट्रेडिंग से अच्छा मुनाफा कमाने का दावा कर पीड़ित को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। भरोसा होने पर बुजुर्ग ने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 18.09 लाख रुपये निवेश कर दिए। बाद में रकम निकालने का प्रयास किया तो खाता ब्लॉक कर दिया गया। दूसरे मामले में सेक्टर-41 निवासी युवक को टेलीग्राम पर ऑनलाइन कपड़े और जूते बेचने के टास्क देने का झांसा दिया गया। शुरुआत में कुछ छोटे टास्क पूरे करने पर कमीशन देकर विश्वास जीत लिया गया। इसके बाद अधिक कमाई का लालच देकर युवक से 14.44 लाख रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन

तीसरे मामले में सेक्टर-143 निवासी महिला के अनुसार, एक व्यक्ति ने खुद को यूनाइटेड किंगडम का निवासी बताकर व्हाट्सएप पर संपर्क किया। दोस्ती बढ़ाने के बाद उसने निवेश से भारी लाभ का भरोसा दिलाया। मई से जून 2025 के बीच महिला ने अलग-अलग किस्तों में 16.77 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में जब निकासी की बारी आई तो आरोपी ने सभी संपर्क समाप्त कर दिए। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, आईपी एड्रेस की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें साइबर ठगी से बचाव
- व्हाट्सएप या टेलीग्राम पर मिले निवेश और टास्क वाले ऑफर पर भरोसा न करें
- सोशल मीडिया पर बने अनजान ट्रेडिंग या निवेश ग्रुप से दूरी रखें।
- किसी भी एप या वेबसाइट में निवेश करने से पहले उसकी वैधता की जांच करें।
- शुरुआती मुनाफा दिखाकर बड़ी रकम लगाने के लिए दबाव बनाया जाए तो तुरंत सावधान हो जाएं।
- किसी अनजान खाते में पैसे ट्रांसफर न करें और अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
- ठगी होने पर बिना देरी 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed