फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CAPF exam to be held at four centers tomorrow; administration gears up.

Noida News: कल चार केंद्रों पर होगी सीएपीएफ परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

Sat, 18 Jul 2026 02:00 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
CAPF exam to be held at four centers tomorrow; administration gears up.
- नकल रोकने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
विज्ञापन

- एडीएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक, सीसीटीवी और जांच व्यवस्था पर जोर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से आयोजित सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) परीक्षा-2026 रविवार को जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अजीत कुमार सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर और केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा संबंधी तैयारियों की जानकारी दी गई। एडीएम ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी यूपीएससी के दिशा-निर्देशों के अनुसार व्यवस्थाएं पूरी करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह सक्रिय रहें और अभ्यर्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। सेक्टर मजिस्ट्रेट और लोकल इंस्पेक्टिंग ऑफिसर को केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह रोक-
पुलिस अधिकारियों को अभ्यर्थियों की सघन जांच करने और परीक्षा केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में डीसीपी मुख्यालय शैव्या गोयल, डीआईओएस चंद्रशेखर समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed