{"_id":"69ac1c75a1a639a53205e0ec","slug":"cbse-10th-exams-are-over-now-waiting-for-the-results-noida-news-c-23-1-lko1064-89419-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं खत्म, अब रिजल्ट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीबीएसई 10वीं की परीक्षाएं खत्म, अब रिजल्ट का इंतजार
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी पेपर देकर लौटे विद्यार्थी बोले- ज्यादातर प्रश्न एनसीईआरटी पर आधारित ही आए
फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। शनिवार को सीबीएसई दसवीं की परीक्षाएं खत्म हो गईं। सामाजिक विज्ञान का आखिरी पेपर देकर विद्यार्थियों ने राहत की सांस ली। इसके साथ ही वे छुट्टियों की योजना बनाते हुए नजर आए। परीक्षा देकर बाहर आए विद्यार्थियों ने बताया कि मैप से संबंधित प्रश्न भी काफी आसान और सीधे थे, जिन्हें हल करने में परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बताया कि ज्यादातर सवाल एनसीईआरटी पर आधारित ही आए थे।
वहीं, उन्होंने परीक्षाएं खत्म होने के बाद अपनी छुट्टियों की योजनाएं भी साझा कीं। छात्र राकेश ने बताया कि एग्जाम खत्म होने के बाद वह छुट्टियों में अपने गांव जाएंगे। वहीं कमल ने बताया कि वह इन छुट्टियों में अयोध्या घूमने जाने की सोच रहे हैं। परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों में उत्साह और राहत का माहौल दिखा।
वहीं यूपी बोर्ड दसवीं के विद्यार्थियों ने वाणिज्य और 12वीं में फल एवं खाद्य संरक्षण और ऑटोमोबाइल की परीक्षा दी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
परीक्षा काफी अच्छी हुई है। आखिरी पेपर देकर कई योजनाएं बनाई हैं। 90 प्रतिशत से अधिक आने की उम्मीद है। - अनस
एनसीआरटी से ही सवाल आए थे। परीक्षा खत्म होने के बाद कहीं बाहर घूमने जाएंगे। - गोपाल
गणित छोड़कर बाकी सभी पेपर काफी अच्छे हुए। नए कक्षा में प्रवेश का अब इंतजार रहेगा। - अभय
परीक्षा अच्छी हुई है। पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों से काफी मदद मिली। - आराध्या भाटी
Trending Videos