{"_id":"69ac57743e19e27a75093317","slug":"video-mla-sports-competition-begins-in-noida-stadium-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"नोएडा स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का आगाज, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा स्टेडियम में विधायक खेल स्पर्धा का आगाज, विभिन्न खेलों में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:21 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में शनिवार को खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सांसद-विधायक खेल स्पर्धा के अंतर्गत विधायक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, जूडो, भारोत्तोलन और बैडमिंटन सहित कई खेल विधाओं के मुकाबले आयोजित किए गए। जिले के विभिन्न स्कूलों, गांवों और खेल संस्थानों से आए खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया।
कबड्डी प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज सेक्टर-12 की टीम बालक वर्ग में विजेता रही, जबकि बालिका वर्ग में भी इसी विद्यालय की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूडो प्रतियोगिता में 23 किलोग्राम वर्ग में प्रशस्ति, 28 किलोग्राम वर्ग में काम्या शर्मा और 32 किलोग्राम वर्ग में मानशी यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।