{"_id":"69b30e82cc79404efa00e466","slug":"chaos-prevails-in-the-grain-market-noida-news-c-25-1-mwt1001-110510-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अनाज मंडी में अव्यवस्थाओं का आलम
विज्ञापन
विज्ञापन
-सरसों की आवक बढ़ने के बावजूद नहीं सुधरा मार्केट कमेटी का रवैया
-पीने के पानी तक की व्यवस्था नहीं, टिन शेड के फर्श भी पड़े हैं जर्जर
-शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से किसान और आढ़ती परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
पुन्हाना। रबी सीजन की शुरुआत के साथ पुन्हाना की अनाज मंडी में सरसों की आवक बढ़ने लगी है, लेकिन मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव किसानों और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन रहा है। किसानों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद मार्केट कमेटी प्रशासन समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है।
मंडी में पीने के पानी की व्यवस्था तक दुरुस्त नहीं है। यहां लगा वाटर कूलर लंबे समय से सूखा पड़ा है, जिससे किसानों और मजदूरों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं फसल को बारिश से बचाने के लिए लगाए गए टीन शेड के नीचे बना फर्श भी जर्जर हालत में है। फर्श में जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं, जिससे सरसों सहित अन्य फसलों की ढुलाई और भंडारण में परेशानी हो रही है। कई बार फसल गड्ढों में पानी भरने से खराब भी हो जाती है। व्यापारियों और किसानों का कहना है कि मंडी में पानी निकासी की भी कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है।
हल्की बारिश होने पर मंडी की सड़कों पर पानी भर जाता है, जो कई-कई दिनों तक जमा रहता है। इससे आवक के दौरान फसल और आवाजाही दोनों प्रभावित होती हैं। इसके अलावा मंडी में पर्याप्त लाइटों की व्यवस्था भी नहीं है, जिससे शाम के समय कामकाज में दिक्कत आती है। मंडी की चारदीवारी भी कई स्थानों पर नीची और क्षतिग्रस्त बताई जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि दीवार कम ऊंची होने के कारण बाहरी लोग पीछे से घुसकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे देते हैं, जिससे किसानों और आढ़तियों को नुकसान उठाना पड़ता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
शिकायतों के बावजूद नहीं उठाया ठोस कदम
समाजसेवी संजय सिंगला, सुनील कुमार, घनश्याम गोयल, सोनू कंसल, मुस्तकीम सरपंच, हेमंत और नवीन गोयल सहित अन्य व्यापारियों व किसानों ने बताया कि इन समस्याओं को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। किसानों और व्यापारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विभाग के उच्च अधिकारियों और जिला उपायुक्त से मांग की है कि फसली सीजन को देखते हुए मंडी में पानी, फर्श की मरम्मत, निकासी व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जल्द कराए जाएं, ताकि किसानों और व्यापारियों को राहत मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
समस्याओं के समाधान के लिए पिछले दिनों मार्केट कमेटी के अधिकारियों के साथ बैठक की थी, जिसमें मंडी में किसानों व व्यापारियों की सुविधाओं को लेकर आदेश दिए है। फिलहाल पीने के पानी के मटके मंडी में रखवा दिए है।
महादेव पहलवान, चेयरमैन मार्केट कमेटी पुन्हाना
Trending Videos