सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   High Court reserves decision in Nagina Chairman dispute case

Noida News: नगीना चेयरमैन विवाद मामले में हाई कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
High Court reserves decision in Nagina Chairman dispute case
विज्ञापन
-आठ माह से अदालत में लंबित है मामला, 24 मार्च को आएगा निर्णय
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नगीना पंचायत समिति के चेयरमैन पद को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब इस मामले में अंतिम निर्णय 24 मार्च को सुनाया जाएगा।



यह मामला पिछले करीब आठ माह से अदालत में लंबित है, जिसके चलते नगीना पंचायत समिति के कामकाज पर असर पड़ रहा है। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चल रहे विवाद के कारण समिति के कई विकास कार्य भी प्रभावित बताए जा रहे हैं। नगीना पंचायत समिति में कुल 23 सदस्य हैं। इनमें से 16 सदस्यों के समर्थन से अरशद को चेयरमैन चुना गया था। इसके बाद जून 2025 में ब्लॉक समिति सदस्य निसार खुशपुरी ने चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करते हुए बहुमत का दावा किया था। जिस पर अरशद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास हो गया था। इस प्रस्ताव को पारित होने के बाद इसे नियमों के उल्लंघन का मामला बताते हुए न्यायालय में चुनौती दी गई। यह मामला 17 जुलाई 2025 से अदालत में विचाराधीन है। लंबे समय से चल रही सुनवाई के बाद अब अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। 24 मार्च को आने वाले फैसले पर नगीना पंचायत समिति के सदस्यों और क्षेत्र के लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed