{"_id":"69b3d069192952e54702a0ac","slug":"video-noida-massive-crowd-for-alvida-namaz-at-sector-8-jama-masjid-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: सेक्टर-8 की जामा मस्जिद में अलविदा नमाज की भारी भीड़, दूसरी शिफ्ट लगाई गई; जानें क्या बोलीं एडिशनल DCP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: सेक्टर-8 की जामा मस्जिद में अलविदा नमाज की भारी भीड़, दूसरी शिफ्ट लगाई गई; जानें क्या बोलीं एडिशनल DCP
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:22 PM IST
Link Copied
रमजान के आखिरी जुम्मे यानी अलविदा की नमाज के अवसर पर सेक्टर-8 स्थित जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। देखते ही देखते मस्जिद परिसर पूरी तरह भर गया और सैकड़ों लोग अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाहर खड़े दिखाई दिए।
मस्जिद के अंदर एक साथ करीब 12 हजार से ज्यादा लोगों ने नमाज अदा की। भीड़ अधिक होने के कारण नमाज को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया। पहली शिफ्ट के बाद दूसरी शिफ्ट में दोपहर करीब 2 बजे नमाज अदा की जाएगी, ताकि बाहर इंतजार कर रहे लोग भी इबादत कर सकें।
रमजान के आखिरी जुम्मे की नमाज को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। नमाज के दौरान शहर और देश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ की गई। मस्जिद के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग नमाज अदा करते नजर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।