{"_id":"69b3dc0dc6e1bc0c8e04e4f5","slug":"video-alvida-jumma-2026-crowds-of-worshippers-throng-the-mosque-in-surajpur-2026-03-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Alvida Jumma 2026: अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज, सूरजपुर की मस्जिद में उमड़ी नमाजियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alvida Jumma 2026: अकीदत के साथ अदा हुई अलविदा जुमा की नमाज, सूरजपुर की मस्जिद में उमड़ी नमाजियों की भीड़
नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:12 PM IST
Link Copied
माई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर नोएडा। रमजान के पाक महीने के आखिरी शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज सूरजपुर स्थित मस्जिद में अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। नमाज के दौरान बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिद में जुटे और अल्लाह की बारगाह में सिर झुकाकर इबादत की।
नमाजियों ने अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी। दोपहर 12 बजे से ही मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में नमाजियों का आना शुरू हो गया था। नमाज से पहले इमाम ने रमजान के महत्व, रोजे की बरकत और इंसानियत के संदेश पर तकरीर करते हुए लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, त्याग और इंसानियत का पैगाम देता है।
अलविदा जुमा की नमाज के अवसर पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी सतर्क नजर आई। मस्जिद और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे ताकि नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। पुलिसकर्मी लगातार क्षेत्र में गश्त करते रहे और व्यवस्था बनाए रखी।
नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और देश में शांति, सद्भाव और तरक्की की दुआ की। नमाज के बाद लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।