{"_id":"6a0b23f1917f86df9208b310","slug":"child-dies-after-falling-from-15th-floor-noida-news-c-23-1-lko1064-95112-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 15वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 15वीं मंजिल से गिरकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फोटो
ओमिक्राॅन-1 स्थित लोहिया एन्क्लेव माइक्रोन फर्स्ट ए में हुआ हादसा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ओमिक्रॉन-1 स्थित लोहिया एन्क्लेव माइक्रोन फर्स्ट ए में 15वीं मंजिल से गिरकर चार साल के बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कासना कोतवाली पुलिस शव का पंचनामा कर मामले की जांच कर रही है।
लोहिया एन्क्लेव माइक्रोन फर्स्ट ए टावर में निर्माण कार्य चल रहा है। अरुण इसी निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते हैं और आस-पास ही परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर दो बजे 15वीं मंजिल के फ्लैट की बालकनी से उनका पुत्र अंश नीचे गिर गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन का कहना है कि बालकनी की खिड़की में शीशा नहीं लगा था। बच्चा खेलते-खेलते खुली खिड़की के पास पहुंचा और असंतुलित होकर नीचे गिर गया। वहीं, कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र शुक्ल का कहना है कि परिजन ने मामले में लिखित शिकायत नहीं दी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से बिल्डिंग को अधूरा ही हैंडओवर कर दिया गया है। फ्लैट्स में खिड़की-दरवाजे, रेलिंग जैसे बुनियादी इंतजाम नहीं हैं। कई बार शिकायत के बाद भी काम पूरा नहीं कराया गया।
विज्ञापन
Trending Videos