{"_id":"614a10158ebc3e68a5057c91","slug":"child-line-team-distributed-ration-to-needy-families-mewat-news-noi605966497","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइल्ड लाइन टीम ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइल्ड लाइन टीम ने जरूरतमंद परिवारों को वितरित किया राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूंह। लॉकडाउन का असर छोटे कामगारों और रोज कमाने वाले परिवारों पर पड़ा है, जिससे परिवार के सामने खाने-पीने का संकट खड़ा है। ऐसे परिवारों के पास राशन इत्यादि नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इनकी मदद के लिए आए दिन विभिन्न संस्थाएं कार्य कर रही हैं। इसी कड़ी में जिला नूंह की चाइल्ड लाइन टीम ने चेतनालय के सौजन्य से दिल्ली-अलवर रोड पर बड़कली चौक के समीप झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले प्रवासी लोगों को राशन वितरित किया। इसमें 10 किलोग्राम आटा, 1 लीटर तेल, 1 किलोग्राम दाल, चीनी, चना, चावल और साबुन आदि सामग्री थी।
चेतनालय चाइल्ड लाइन के कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार ने परिवारों को जानकारी दी कि 1098 पर 24 घंटे चलने वाली मुफ्त आपातकालीन राष्ट्रीय फोन सेवा है। चाइल्ड लाइन टीम हर समय बच्चों की सुरक्षा को लेकर मजबूती से उनके साथ खड़ी है। बच्चों से संबंधित कोई भी समस्या आने पर चाइल्ड लाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर कॉल कर मदद ले सकते हैं। चाइल्ड लाइन द्वारा समय-समय पर गावों और स्कूलों में जागरूकता प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर चाइल्ड लाइन टीम की सदस्य मीनू, पिंकी और राहुल मौजूद रहे।