फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Clash at the table: 24 players secure semi-final spots.

Noida News: टेबल पर टक्कर, 24 खिलाड़ियों का सेमीफाइनल टिकट पक्का

Sat, 18 Jul 2026 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 06:50 PM IST
विज्ञापन
Clash at the table: 24 players secure semi-final spots.
सेक्टर 21 स्टिथ नोएडा स्टेडियम में टेबल टेनिस प्रतियोगिता
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में द्वितीय जिला टेबल टेनिस रैंकिंग टूर्नामेंट-2026 के मुकाबले खेले गए। पहले दिन अंडर-11 से पुरुष वर्ग तक के क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। छह वर्गों में कुल 24 खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। अंडर-11 में राहिल गर्ग, तनेश सोमानी, वेदिक गुप्ता और हर्षित सिंह मेहल विजेता रहे। अंडर-13 में आर्यवीर बोहरा, गर्व पंडिता, हर्षित सिंह मेहल और हरजस सिंह ने जीत हासिल की। अंडर-15 में विहान कौशिक, हेलिक शर्मा, सुमय गुप्ता और दर्श चौधरी ने अगले दौर में प्रवेश किया। अंडर-17 वर्ग में गर्व सिंघल, तेग ओबेरॉय, मनीत भट्ट और युवान पांडेय विजयी रहे। वहीं अंडर-19 में युवान पांडेय, गर्व सिंघल, विहान कौशिक और मनीत भट्ट ने सेमीफाइनल का टिकट कटाया। पुरुष वर्ग में गर्व सिंघल ने सौरभ मांझी, मनीत भट्ट ने समर्थ जैन, तेग ओबेरॉय ने अवि पोपली और युवान पांडेय ने दर्श चौधरी को हराकर अगले दौर में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed