फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Vanya's strong entry into the semi-finals

Noida News: सेमीफाइनल में वान्या की दमदार एंट्री

Sat, 18 Jul 2026 08:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Vanya's strong entry into the semi-finals
बैडमिंटन खिलाड़ी वान्या चौधरी। स्रोत परिजन
- यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में सीधे सेटों से जीता क्वार्टरफाइनल मुकाबला
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गौतमबुद्ध नगर की उभरती बैडमिंटन खिलाड़ी वान्या चौधरी ने मुरादाबाद में आयोजित प्रथम यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में वान्या ने मेरठ की मानवी को सीधे सेटों में 15-12 और 15-06 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। मुरादाबाद स्थित आरव बैडमिंटन अकादमी में 16 से 19 जुलाई तक आयोजित प्रतियोगिता में सेक्टर गामा-2 निवासी वान्या ने शनिवार को शानदार खेल का प्रदर्शन किया। उन्होंने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रामक रणनीति अपनाई और अपनी प्रतिद्वंद्वी को वापसी का मौका नहीं दिया। अब रविवार को सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना झांसी की आरुषि गर्ग से होगा। वान्या वर्तमान में बेंगलुरु के येलहंका स्थित प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में हेड कोच विमल कुमार और कोच सागर चोपड़ा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रही हैं। इसके अलावा वह नोएडा के सेक्टर-131 स्थित प्रोमेथियस स्कूल परिसर में संचालित अकादमी में कोच सुभाष बिष्ट से भी खेल की बारीकियां सीख रही हैं। वान्या के पिता योगेश नागर ने बेटी के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह सेमीफाइनल में भी बेहतर खेल दिखाकर फाइनल में जगह बनाएगी और चैंपियनशिप का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed