{"_id":"6a5ba4c09d61a9d3730fee5d","slug":"information-regarding-the-public-information-officer-will-be-displayed-on-the-notice-board-of-every-office-noida-news-c-23-1-lko1064-100555-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हर कार्यालय के बोर्ड पर चस्पा होगा जन सूचना अधिकारी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हर कार्यालय के बोर्ड पर चस्पा होगा जन सूचना अधिकारी की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- -
हर कार्यालय के बोर्ड पर चस्पा होगा जन सूचना अधिकारी की जानकारी
-राज्य सूचना आयुक्त ने सूचना का अधिकार अधिनियम के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की
-कुल 220 लंबित प्रकरण, तत्काल निस्तारण के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग के आयुक्त मोहम्मद नदीम ने शनिवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में आरटीआई अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व, लोक निर्माण और पुलिस विभाग के जन सूचना व प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले के लंबित 220 प्रकरणों का प्राथमिकता पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
सूचना आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सूचना देने में अनावश्यक देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन को सुदृढ़ बनाने पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को समय पर जानकारी उपलब्ध कराना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
आयुक्त ने निर्देश दिए कि सभी कार्यालयों के बाहर जन सूचना अधिकारी और अपीलीय प्राधिकारियों के नाम, मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी का बोर्ड अनिवार्य रूप से चस्पा होना चाहिए। साथ ही विभागीय वेबसाइटों को नियमित रूप से अपडेट रखने और आरटीआई से संबंधित अभिलेखों का व्यवस्थित रखरखाव करने के भी निर्देश दिए गए।