फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Govt Jobs: इस सप्ताह भरें इन पांच शानदार भर्तियों के फॉर्म, बैंक-रेलवे और नेवी में 15071 वैकेंसी, जानें सैलरी

Sat, 18 Jul 2026 05:29 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 18 Jul 2026 05:29 PM IST
सार

Top Government Jobs, Sarkari Naukri 2026, Latest Jobs Update: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह खबर बेहद महत्वपूर्ण है। बैंकिंग सेक्टर में पीओ-एसओ के पदों पर, रेलवे में टेक्नीशियन और इंडियन नेवी में शॉर्ट सर्विस कमीशन आधार पर भर्ती चल रही है। यहां पांच शानदार भर्तियां दी गई है, जिनमें आप आवेदन कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
Top Govt Jobs This Week: Apply for 15,071 Vacancies in Railway, IBPS PO & Navy; Check Salary, Last Date
Top Government Jobs For This Week - फोटो : AI Generated

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विभिन्न सरकारी विभागों और बैंकिंग सेक्टर में आवेदन करने का यह सबसे सही समय है। इस समय बैंकों में अफसर बनने का शानदार मौका है, तो वहीं RRB Technician Recruitment के तहत रेलवे में बंपर नियुक्तियां चल रही हैं। इसके अलावा Bank of India (BOI) और रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए Indian Navy SSC Officer के पदों पर भी आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


कुल मिलाकर 15,071 पदों पर आवेदन करने का मौका है। अगर आप इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं, तो बिना देर किए तुरंत आवेदन कर दें, क्योंकि इनमें से कई बड़ी भर्तियों की अंतिम तिथि बेहद करीब आ चुकी है।
Top Govt Jobs This Week: Apply for 15,071 Vacancies in Railway, IBPS PO & Navy; Check Salary, Last Date
IBPS PO Recruitment 2026 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
1. IBPS PO Recruitment 2026
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने वाले ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह सबसे बड़ा मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली है।
  • कुल पद: 6,715 पद
  • योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन
  • सैलरी: लगभग ₹52,000 से ₹57,000 प्रति माह (शुरुआती इन-हैंड सैलरी)
  • अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: ibps.in
पूरी खबर यहां पढ़ें...

2. IBPS SO Recruitment 2026

Top Govt Jobs This Week: Apply for 15,071 Vacancies in Railway, IBPS PO & Navy; Check Salary, Last Date
सांकेतिक तस्वीर (Bank Jobs) - फोटो : freepik

IBPS ने पीओ के साथ-साथ आईटी ऑफिसर, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर, राजभाषा अधिकारी और लॉ ऑफिसर जैसे स्पेशलिस्ट पदों पर भी भर्ती निकाली है।

  • कुल पद: 745 पद
  • योग्यता: संबंधित स्ट्रीम में डिग्री/ग्रेजुएशन (B.Tech, LLB, MBA आदि)
  • सैलरी: लगभग ₹50,000+ प्रति माह
  • अंतिम तिथि: 21 जुलाई 2026
  • आधिकारिक वेबसाइट: ibps.in
पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन

3. RRB Technician Recruitment 2026

Top Govt Jobs This Week: Apply for 15,071 Vacancies in Railway, IBPS PO & Navy; Check Salary, Last Date
RRB Technician Notification - फोटो : AI

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने टेक्नीशियन (Technician Grade-I Signal & Grade-III) के पदों पर भारी नियुक्तियां निकाली हैं। रेलवे में नौकरी के साथ-साथ भत्ते और सुरक्षा का शानदार मौका है।

  • कुल पद: 6,557 पद
  • योग्यता: 10वीं/12वीं पास + ITI या संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा/डिग्री
  • सैलरी: पे-मैट्रिक्स लेवल के आधार पर (₹29,200 से ₹35,400 बेसिक + अन्य सरकारी भत्ते)
  • अंतिम तिथि: 29 जुलाई 2026
पूरी खबर यहां पढ़ें...
विज्ञापन

4. BOI Credit Officer Recruitment

Top Govt Jobs This Week: Apply for 15,071 Vacancies in Railway, IBPS PO & Navy; Check Salary, Last Date
Banking Jobs - फोटो : Amar ujala

बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर (Credit Officer) के पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें सीधे ऑफिसर स्केल पर काम करने का अवसर है।

  • कुल पद: 779 पद
  • योग्यता: किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री या MBA/PGDM
  • सैलरी: आकर्षक सैलरी स्केल और बैंक के नियम अनुसार शानदार भत्ते  
  • अंतिम तिथि: 20 जुलाई 2026 (केवल 2 दिन शेष)
  • आधिकारिक वेबसाइट: bankofindia.co.in
पूरी खबर यहां पढ़ें...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed