RRB Group D: आरआरसी प्रयागराज ने जारी किया ग्रुप-डी फिजिकल टेस्ट का एडमिट कार्ड, कैसे करें डाउनलोड? यहां जानें
RRC Prayagraj Group D PET: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, प्रयागराज ने ग्रुप-डी (लेवल-1) भर्ती के फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। PET 25 से 28 जुलाई 2026 तक होगा। योग्य अभ्यर्थी आज, 18 जुलाई से अपना ई-कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ-साथ मूल आधार कार्ड भी साथ लेकर जाना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
RRC Prayagraj Group D PET Admit Card: रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (RRC), उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज ने केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (CEN) 08/2024 के संचालित ग्रुप-डी (लेवल-1) भर्ती को लेकर एक अहम नोटिस जारी किया है। आरआरसी, प्रयागराज ने ग्रुप-डी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों का नाम PET के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वे आज से अपना ई-कॉल लेटर और जरूरी दिशा-निर्देश ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
कहां से डाउनलोड करना होगा प्रवेश पत्र?
ई-कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ की आधिकारिक वेबसाइट (rrcpryj.org) पर जाना होगा। रेलवे ने साफ किया है कि किसी भी उम्मीदवार को डाक के माध्यम से कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय रहते अपना ई-कॉल लेटर ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा।
आरआरबी ग्रुप डी प्रयागराज का फिजिकल कब होगा?
आरआरसी प्रयागराज के अनुसार, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि PET की तारीख, समय या परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही परीक्षा में शामिल होना होगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन 25 जुलाई से 28 जुलाई 2026 तक किया जाएगा।
- तारीख, समय या परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं होगा।
किस जगह होगा आरआरबी प्रयागराज ग्रुप डी का फिजिकल?
परीक्षा का आयोजन DSA ग्राउंड, एनसीआर प्रयागराज, प्रयागराज रेलवे स्टेशन के पास होगा। सभी उम्मीदवारों को अपने ई-कॉल लेटर में दिए गए दिन, समय और स्थान के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
ये दस्तावेज जरूर साथ लेकर जाएं अभ्यर्थी
इस बार परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन भी किया जाएगा। इसलिए सभी अभ्यर्थियों के लिए मूल आधार कार्ड साथ लेकर आना अनिवार्य होगा। यदि कोई उम्मीदवार मूल आधार कार्ड लेकर नहीं पहुंचता है, तो उसे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले ई-कॉल लेटर में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें। किसी भी नई सूचना या अपडेट के लिए केवल रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, प्रयागराज की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।