फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   UP Anganwadi Recruitment 2026: Apply for 508 Anganwadi Worker Posts in Ghaziabad District, details here

UP Anganwadi Vacancy: यूपी के गाजियाबाद जिले में निकली आंगनवाड़ी की 500+ नौकरियां, आवेदन शुरू

Sat, 18 Jul 2026 10:14 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 18 Jul 2026 10:14 AM IST
सार

UP Anganwadi Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत गाजियाबाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और सहायिका के 508 पदों पर भर्ती की जाएगी। 12वीं पास महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
UP Anganwadi Recruitment 2026:  Apply for 508 Anganwadi Worker Posts in Ghaziabad District, details here
UP Anganwadi Recruitment 2026 - फोटो : AI

विस्तार

UP Anganwadi Vacancy: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती निकाली गई है। यह भर्ती जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया के तहत भोजपुर, गाजियाबाद शहर, लोनी, मुरादनगर और राजपुर ब्लॉकों में कुल 508 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इनमें 167 पद आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री और 341 पद आंगनवाड़ी सहायिका के लिए निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन


इच्छुक और योग्य उम्मीदवार केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

 
परियोजना/ब्लॉक आंगनवाड़ी कार्यकर्त्री रिक्तियां आंगनवाड़ी सहायिका रिक्तियां
भोजपुर 28 62
गाजियाबाद शहर (नगर) 64 128
लोनी 31 68
मुरादनगर 22 34
राजपुर 22 49
- 167 341

कौन कर सकता है आवेदन?

गाजियाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास (इंटरमीडिएट) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। वहीं, स्नातक, स्नातकोत्तर या इससे अधिक योग्यता रखने वाली महिलाएं भी आवेदन कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार ही पात्र हैं। साथ ही, आवेदक उस वार्ड (शहरी क्षेत्र) या ग्राम सभा (ग्रामीण क्षेत्र) की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां संबंधित पद खाली है। यदि उस ग्राम सभा में पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होती है, तो संबंधित न्याय पंचायत की निवासी महिला आवेदन कर सकती है।

कैसे होगा चयन?

आंगनवाड़ी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट 12वीं, समकक्ष योग्यता, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी, जबकि 10वीं के अंक इसमें शामिल नहीं होंगे। मेरिट सूची बनाने के लिए उम्मीदवार के प्रतिशत अंकों को 10 से विभाजित किया जाएगा। वहीं, ग्रेडिंग और सीजीपीए प्रणाली से प्राप्त अंकों को भी निर्धारित नियमों के अनुसार प्रतिशत में परिवर्तित कर मेरिट में शामिल किया जाएगा

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट upanganwadibharti.in पर जाएं।
  • होमपेज पर गाजियाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना पंजीकरण (Registration) करें और लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • फॉर्म में दर्ज जानकारी को एक बार अच्छी तरह जांच लें।
  • आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed