BSI JRF Vacancy: बॉटनी में है एमएससी की डिग्री? बीएसआई निकली में रिसर्च फेलोशिप की भर्ती, कैसे होगा चयन? जानें
BSI JRF Recruitment 2026: भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण ने जूनियर रिसर्च फेलो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
BSI JRF Vacancy 2026: भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण (BSI) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती अभियान के तहत कुल 6 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
बीएसआई जेआरएफ भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवार के पास वनस्पति विज्ञान (Botany) में एमएससी डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवार के कम से कम 55% अंक होने जरूरी हैं।
जिन उम्मीदवारों को पौधों के अध्ययन और वर्गीकरण का अच्छा ज्ञान है, उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। कंप्यूटर की जानकारी और अच्छी लेखन क्षमता भी लाभदायक होगी। वहीं, CSIR-JRF (NET) पास कर चुके उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी, लेकिन उन्हें आवेदन करना और साक्षात्कार में शामिल होना जरूरी रहेगा।
कैसे होगी चयन प्रक्रिया?
- बीएसआई जेआरएफ भर्ती 2026 में सबसे पहले उम्मीदवारों को 3 घंटे की ऑफलाइन लिखित परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) पूछे जाएंगे। हालांकि, CSIR-JRF (NET) पास उम्मीदवारों को इस परीक्षा से छूट मिलेगी।
- लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ऑनलाइन साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू बीएसआई के विभिन्न क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से आयोजित किए जाएंगे।
- परीक्षा या साक्षात्कार में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को यात्रा और रहने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। इसके लिए बीएसआई की ओर से कोई TA/DA नहीं दिया जाएगा।
कितना लगेगा आवेदन शुल्क?
बीएसआई जेआरएफ भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भारतकोष पोर्टल (bharatkosh.gov.in) के माध्यम से ऑनलाइन करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 400 रुपये, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए 200 रुपये और एससी, एसटी तथा दिव्यांग (पीएच) उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना अनिवार्य है।
BSI JRF Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट bsi.gov.in पर जाएं।
- JRF Recruitment 2026 से संबंधित अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
- आवेदन पत्र का निर्धारित प्रारूप डाउनलोड करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र, फोटो, हस्ताक्षर और अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- भरे हुए आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों को अधिसूचना में दिए गए पते पर निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजे दें।