{"_id":"6a5b77bda10e1f97390fd176","slug":"car-hits-students-bike-grnoida-news-c-491-1-rgh1002-8497-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: कार से छात्र की बाइक में मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: कार से छात्र की बाइक में मारी टक्कर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार से छात्र की बाइक में मारी टक्कर
दनकौर संवाद। डेरीन खूबन गांव में पुरानी रंजिश के चलते छात्र पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही कुछ युवकों ने कार से छात्र की बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह नाले में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर शुक्रवार रात तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित छात्र के पिता अकरम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा आफताब 15 जुलाई की रात करीब आठ बजे दनकौर से ट्यूशन पढ़कर बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही वह बाईपास रोड पर पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही आरिस, यामीन, सानू और उनके अन्य साथियों ने कार से उसकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि पीड़ित की शिकायत पर तीन नामजद समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।