{"_id":"6a5b88ba0d2c23a1370a4e99","slug":"second-batch-of-the-geriatric-care-assistant-certification-course-completed-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100515-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेरिएट्रिक केयर असिस्टेंट सर्टिफिकेशन कोर्स का दूसरा बैच पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेरिएट्रिक केयर असिस्टेंट सर्टिफिकेशन कोर्स का दूसरा बैच पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेरिएट्रिक केयर असिस्टेंट सर्टिफिकेशन कोर्स का दूसरा बैच पूरा
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में दो महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुए। संस्थान में जेरिएट्रिक केयर असिस्टेंट सर्टिफिकेशन कोर्स के दूसरे बैच का समापन हुआ, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों की संवेदनशील व गुणवत्तापूर्ण देखभाल के लिए पेशेवर केयरगिवर तैयार करना है। कोर्स में प्रतिभागियों को पर्सनल हाइजीन, पोषण, संक्रमण नियंत्रण और भावनात्मक देखभाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।
दूसरी ओर, एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. नाज़िया नज़ीर की देखरेख में बेसिक कार्डियक लाइफ सपोर्ट (बीसीएलएस) कोर्स भी पूरा हुआ। इसमें डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ सहित 30 से अधिक प्रोफेशनल्स को कार्डियक व रेस्पिरेटरी इमरजेंसी से निपटने और जीवन बचाने की तकनीकों का गहन अभ्यास कराया गया। जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश कुमार गुप्ता ने सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि बढ़ती बुजुर्ग आबादी और आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों को देखते हुए ये दोनों कोर्स स्वास्थ्य क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे।