{"_id":"6a5b9c7e667f6ad85f0326eb","slug":"newspaper-reading-to-be-a-daily-activity-in-council-schools-childrens-interest-in-reading-will-grow-noida-news-c-23-1-lko1064-100566-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परिषदीय स्कूलों में रोज होगा अखबार का पाठ, बच्चों में बढ़ेगी पढ़ने की रुचि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परिषदीय स्कूलों में रोज होगा अखबार का पाठ, बच्चों में बढ़ेगी पढ़ने की रुचि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- 480 से अधिक विद्यालयों में शुरू होगा समाचार वाचन, भाषा कौशल और सामान्य ज्ञान होगा मजबूत
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के बीच पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए अब नियमित रूप से समाचार पत्रों का पठन-पाठन कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने जिले के चारों ब्लॉक में संचालित 480 से अधिक विद्यालयों में इसे लागू करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विद्यालयों में हिंदी और अंग्रेजी के प्रतिष्ठित समाचार पत्र उपलब्ध कराए जाएं। प्रार्थना सभा में प्रतिदिन 10 मिनट समाचार वाचन कराया जाएगा, जिसमें छात्र राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल और अन्य सकारात्मक खबरों को पढ़ेंगे। इसके साथ ही विद्यार्थियों को रोजाना पांच नए शब्दों के अर्थ समझाए जाएंगे और उन्हें विद्यालय के सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। इससे छात्रों की शब्दावली और भाषा कौशल में सुधार होगा। विद्यालयों में बच्चों को स्वयं का समाचार पत्र या पत्रिका तैयार करने, लेखन गतिविधियों और समूह चर्चा में भी शामिल किया जाएगा।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता-
बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि नियमित समाचार पत्र पढ़ने से विद्यार्थियों का सामान्य ज्ञान, तार्किक सोच और विश्लेषण क्षमता मजबूत होगी। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी विद्यालयों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि विद्यार्थी देश-दुनिया की घटनाओं से जुड़े रहें और उनमें पढ़ने की संस्कृति विकसित हो सके।