फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Players displayed strategic moves in the inter-school team chess league.

Noida News: इंटर स्कूल टीम चेस लीग में खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीतिक चालें

Sat, 18 Jul 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Players displayed strategic moves in the inter-school team chess league.
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-126 स्थित मयूर स्कूल में गौतम बुद्ध नगर डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से प्रथम इंटर स्कूल टीम चेस लीग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया गया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 15 से 20 स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले दिन अंडर-11 और अंडर-17 वर्ग के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता का उद्घाटन मयूर स्कूल की प्राचार्या अल्का अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

अंडर-11 बालक वर्ग में पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल ने पहला, मयूर स्कूल ने दूसरा और ज्ञानश्री स्कूल ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में ज्ञानश्री स्कूल विजेता रहा, जबकि मयूर स्कूल दूसरे और जेपी स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 बालक वर्ग में ज्ञानश्री स्कूल ने खिताब जीता। पैसिफिक वर्ल्ड स्कूल उपविजेता और जेपी स्कूल नोएडा तीसरे स्थान पर रहा। वहीं, बालिका वर्ग में जेनेसिस ग्लोबल स्कूल प्रथम, नोएडा एजुकेशनल सोसायटी द्वितीय और जेपी स्कूल तृतीय रहा। प्रतियोगिता का संचालन अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर एवं मुख्य निर्णायक ललित कपूर के निर्देशन में किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन त्यागी, स्पोर्ट्स डायरेक्टर केपी श्रीजीत और सचिव अतुल निगम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed