फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   VSSC Apprentice Recruitment 2026: ISRO Invites Applications for 358 Apprentice Trainee Posts

ISRO VSSC Vacancy: अंतरिक्ष केंद्र में नौकरी का मौका, अप्रेंटिस के 358 पदों पर भर्ती; कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

Sat, 18 Jul 2026 02:24 PM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 18 Jul 2026 02:24 PM IST
सार

VSSC Apprentice Recruitment 2026: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ने अप्रेंटिस ट्रेनी चयन अभियान 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत ग्रेजुएट अप्रेंटिस और टेक्नीशियन अप्रेंटिस के कुल 358 पदों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
VSSC Apprentice Recruitment 2026: ISRO Invites Applications for 358 Apprentice Trainee Posts
VSSC Apprentice Vacancy 2026 - फोटो : AI

विस्तार

VSSC Apprentice Vacancy 2026: विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (VSSC) ने प्रशिक्षु चयन अभियान 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती BE/BTech, होटल मैनेजमेंट, सामान्य स्नातक और इंजीनियरिंग डिप्लोमा कर चुके उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को विभिन्न क्षेत्रों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन


यह भर्ती अप्रेंटिस अधिनियम, 1961 के तहत की जा रही है। भर्ती से जुड़ी पूरी जानकारी, पात्रता और अन्य जरूरी निर्देश VSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन

क्या है आवेदन की पात्रता?

VSSC अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों ने अप्रैल 2022 या उसके बाद अपनी डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किया होना चाहिए। जो छात्र अभी अंतिम वर्ष में हैं, जिनका रिजल्ट आना बाकी है या जो वर्तमान में ME/MTech कर रहे हैं, वे आवेदन नहीं कर सकते। यदि डिग्री या मार्कशीट में CGPA और प्रतिशत दोनों दिए गए हैं, तो पात्रता के लिए इनमें से किसी एक मानदंड को पूरा करना पर्याप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किन उम्मीदवारों को आवेदन की अनुमति नहीं?

जो उम्मीदवार पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, वर्तमान में अप्रेंटिसशिप कर रहे हैं या जिनके पास अप्रेंटिस के रूप में एक वर्ष या उससे अधिक का अनुभव है, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों की डिग्री या डिप्लोमा प्राप्त किए हुए पांच वर्ष से अधिक समय हो चुका है, उन्हें भी अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए नहीं चुना जाएगा।

मेरिट के आधार पर होगा चयन

इसरो वीएसएससी अप्रेंटिस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के बिना किया जाएगा। चयन पूरी तरह से उम्मीदवारों के डिग्री या डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा। साथ ही, आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।
 

योग्यता के आधार पर तैयार की गई मेरिट सूची के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयन केवल उपलब्ध रिक्तियों और पैनल की वैधता के आधार पर होगा। अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी, जिसके बाद उन्हें अप्रेंटिस प्रशिक्षण के लिए चुना जाएगा।
 

इवेंट जानकारी
प्रशिक्षण अवधि ज्वाइनिंग की तारीख से 1 वर्ष
स्नातक प्रशिक्षु (Graduate Apprentice) छात्रवृत्ति 12,300 प्रति माह
तकनीशियन प्रशिक्षु (Technician Apprentice) छात्रवृत्ति 10,900 प्रति माह
सुविधाएं प्रशिक्षण अवधि के दौरान कैंटीन और परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी
आवास रहने की व्यवस्था उम्मीदवार को स्वयं करनी होगी

ISRO VSSC Apprentice 2026: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले NATS पोर्टल पर जाएं और अपना पंजीकरण पूरा करें।
  • पंजीकरण के बाद आवेदन संख्या (Enrollment Number) प्राप्त करें।
  • अपनी योग्यता के अनुसार ग्रेजुएट अप्रेंटिस या टेक्नीशियन अप्रेंटिस श्रेणी का चयन करें।
  • चयन अभियान में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि, समय और स्थान की जानकारी नोट करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे डिग्री/डिप्लोमा प्रमाणपत्र, अंकतालिकाएं, आधार कार्ड, फोटो और NATS पंजीकरण प्रमाण साथ रखें।
  • निर्धारित केंद्र पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित हों।
  • दस्तावेजों की जांच और मेरिट के आधार पर चयन सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed