फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   NICL Assistant Recruitment 2026 Begins July 18 for 500 Posts; Check Eligibility, Salary, Exam Pattern

NICL Assistant 2026: सरकारी बीमा कंपनी में ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी, एक लाख तक होगी सैलरी, आज से आवेदन शुरू

Sat, 18 Jul 2026 02:34 PM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Sat, 18 Jul 2026 02:34 PM IST
सार

NICL Assistant Recruitment 2026: नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NICL) ने 500 असिस्टेंट पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 18 जुलाई से 7 अगस्त 2026 तक होंगे। स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रीलिम्स, मेंस और रीजनल लैंग्वेज टेस्ट के जरिए होगा। चयनित होने पर आकर्षक वेतन ऑफर किया जाएगा।
 

विज्ञापन
NICL Assistant Recruitment 2026 Begins July 18 for 500 Posts; Check Eligibility, Salary, Exam Pattern
NICL Assistant Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

NICL Assistant Recruitment 2026: सरकारी बीमा कंपनी नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 500 असिस्टेंट (क्लास-III) पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज, 18 जुलाई 2026 से 7 अगस्त 2026 तक चलेगी। चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और क्षेत्रीय भाषा परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन


उम्मीदवार केवल एक राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी जिस राज्य के लिए आवेदन करेंगे, उन्हें वहां की क्षेत्रीय भाषा पढ़नी, लिखनी और बोलनी आनी चाहिए।

विज्ञापन

नोट करें सभी महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
ऑनलाइन आवेदन शुरू 18 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 7 अगस्त 2026
प्रारंभिक परीक्षा (फेज-I) 27 अगस्त 2026
मुख्य परीक्षा (फेज-II) 30 अक्तूबर 2026

किस राज्य में कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती अभियान के तहत 500 असिस्टेंट पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कुछ प्रमुख राज्यों में रिक्तियां इस प्रकार हैं:

 

राज्य पद
महाराष्ट्र 57
तमिलनाडु 49
पश्चिम बंगाल 46
राजस्थान 36
गुजरात 34
कर्नाटक 30
उत्तर प्रदेश 24
उत्तराखंड 08
दिल्ली 20
बिहार 12
मध्य प्रदेश 18

 

इसके अलावा अन्य राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी रिक्तियां जारी की गई हैं। आरक्षण सरकारी नियमों के अनुसार SC, ST, OBC, EWS, PwBD और भूतपूर्व सैनिकों को मिलेगा।

एनआईसीएल असिस्टेंट को कितनी सैलरी मिलती है?

चयनित उम्मीदवारों को 36,290 रुपये से 1,00,865 रुपये प्रतिमाह के वेतनमान में नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती चरण में महानगरों में कुल मासिक वेतन और भत्ते मिलाकर लगभग 53,000 रुपये तक मिलेगा। इसके अलावा मेडिकल सुविधा, लीव ट्रैवल सब्सिडी और अन्य कर्मचारी कल्याण योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।

  • शुरुआती सैलरी कुल मिलाकर 53,000 रुपये प्रतिमाह होगी।
  • सर्विस के दौरान सैलरी बढ़ते हुए अधिकतम 1,00,865 रुपये प्रतिमाह तक पहुंचेगा
     
विज्ञापन

एनआईसीएल असिस्टेंट भर्ती का फॉर्म कौन भर सकता है?

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक।
  • जिस राज्य के लिए आवेदन किया जा रहा है, उसकी क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है।


आयु सीमा
1 जुलाई 2026 के अनुसार-

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

एनआईसीएल असिस्टेंट का सिलेक्शन कैसे होता है?

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा-

  • प्रारंभिक ऑनलाइन परीक्षा
  • मुख्य ऑनलाइन परीक्षा
  • क्षेत्रीय भाषा परीक्षा


ध्यान दें कि प्रारंभिक परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी, जबकि अंतिम मेरिट मुख्य परीक्षा के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

एनआईसीएल असिस्टेंट का परीक्षा पैटर्न क्या है?

फेज-I (प्रारंभिक परीक्षा)

विषय प्रश्न अंक समय
अंग्रेजी भाषा 30 30 20 मिनट
रीजनिंग 35 35 20 मिनट
संख्यात्मक योग्यता 35 35 20 मिनट
कुल 100 100 60 मिनट


फेज-II (मुख्य परीक्षा)

विषय प्रश्न अंक समय
रीजनिंग 40 40 30 मिनट
अंग्रेजी भाषा 40 40 30 मिनट
संख्यात्मक योग्यता 40 40 30 मिनट
सामान्य जागरूकता 40 40 15 मिनट
कंप्यूटर ज्ञान 40 40 15 मिनट
कुल 200 200 120 मिनट

नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।
 

आवेदन शुल्क कितना है?

श्रेणी शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/भूतपूर्व सैनिक निःशुल्क
अन्य सभी वर्ग 850 रुपये



NICL Assistant Recruitment 2026 Notice - PDF

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले एनआईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Recruitment सेक्शन में Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पंजीकरण करें।
  • आवेदन पत्र भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे का निशान और हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • आवेदन जमा करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed