{"_id":"6a5b5603c339c81b3e069562","slug":"video-the-plastic-giant-descended-on-the-city-streets-of-yamunanagar-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में शहर की सड़कों पर उतरा प्लास्टिक का महादानव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में शहर की सड़कों पर उतरा प्लास्टिक का महादानव
संवाद न्यूज एजेंसी :
यमुनानगर। लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों का अहसास कराने के लिए नगर निगम ने शनिवार को अनोखा जागरूकता अभियान चलाया। मॉडल टाउन स्थित नेहरू पार्क के बाहर सड़क पर प्लास्टिक से तैयार किए गए महादानव को उतारकर लोगों को यह संदेश दिया गया कि यदि प्लास्टिक का उपयोग नहीं रुका तो यही महादानव भविष्य में बीमारियों और प्रदूषण के रूप में हर घर तक पहुंच जाएगा। अभियान के दौरान लोगों को जूट के थैले वितरित किए गए और कपड़े तथा जूट के बैग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वच्छता से स्वागत अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व नगर निगम की मेयर सुमन बहमनी ने किया। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता, वार्ड पार्षद विभोर पाहुजा तथा नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान राहगीरों, रेहड़ी संचालकों और दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय और स्वास्थ्य संबंधी नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि यदि लोग लगातार सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करते रहे तो एक दिन यही प्लास्टिक बीमारियों और प्रदूषण का बड़ा कारण बन जाएगा। इसलिए प्रत्येक नागरिक को प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग छोड़कर कपड़े और जूट के थैले अपनाने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का दायित्व है। जब तक लोग स्वयं जागरूक होकर अपने व्यवहार में बदलाव नहीं लाएंगे, तब तक स्वच्छ शहर का सपना पूरा नहीं हो सकता।
मेयर ने आसपास के दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों से अपने प्रतिष्ठानों के आसपास नियमित सफाई रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फैलाना या फेंकना न केवल शहर की सुंदरता को प्रभावित करता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी खतरा पैदा करता है। नगर निगम ऐसे लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी करेगा जो सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हुए पाए जाएंगे। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने प्लास्टिक के महादानव को देखा और नगर निगम की इस पहल की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।