West Bengal: TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, अमताला में पार्टी ऑफिस पर आखिर क्यों चला बुलडोजर?
दक्षिण 24 परगना प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को स्वीकृत भवन योजना के बिना निर्माण और नियमों के उल्लंघन के आरोप में ध्वस्त करना शुरू किया। इस कार्रवाई के दौरान भारी सुरक्षाबल मौके पर मौजूद रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के कार्यालय को ध्वस्त कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, विभागीय जांच में पाया गया था इस कार्यालय का निर्माण स्वीकृत भवन योजना के बिना और लागू नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। मामले में एक अधिकारी ने बताया कि भारी सुरक्षा के बीच जेसीबी की मदद से कार्यालय को ध्वस्त किया गया। इस दौरान पुलिस और केंद्रीय बलों को घटनास्थल के आसपास तैनात किया गया था और एहतियात के तौर पर अग्निशमन और आपातकालीन सेवा कर्मी भी मौके पर मौजूद थे।
#WATCH | West Bengal: An anti-encroachment drive is being carried out amidst security arrangements at MP Abhishek Banerjee's closed office in Amtala, South 24 Parganas pic.twitter.com/JGOWPJaI3t
— ANI (@ANI) July 18, 2026
यह भी पढ़ें- चिकन नेक पर दिल्ली की पैनी नजर: शाह के बंगाल दौरे पर ढाका-चीन की निगाहें, सिलिगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर मंथन
भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल
इस कार्रवाई के बाद इलाके में जमा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जश्न का माहौल छा गया, जिन्होंने अपनी पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। बता दें कि, अभिषेक डायमंड हार्बर निर्वाचन क्षेत्र से टीएमसी के लोकसभा सांसद हैं। अमताला इसी निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है।
भाजपा विधायक ने क्या आरोप लगाया?
आमतला से भाजपा विधायक अग्निश्वर नस्कर ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय का निर्माण भवन नियमों का उल्लंघन करते हुए किया गया था और उन्होंने जिला प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया। नस्कर ने कहा, यह ढांचा अवैध रूप से बनाया गया था। प्रशासन ने अंततः कानून के अनुसार कार्रवाई की है।
शिकायतों के बाद की गई कार्रवाई
अधिकारी ने बताया कि कार्यालय के निर्माण में सभी नियमों का उल्लंघन करने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने आगे बताया कि संबंधित व्यक्तियों को 15 जुलाई को नोटिस जारी कर शिकायतों के आधार पर शुरू की गई वैधानिक प्रक्रिया के तहत सुनवाई के लिए उपस्थित होने को कहा गया है।
वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने क्या बताया?
दक्षिण 24 परगना जिले के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, 'प्रशासन ने कानून के प्रावधानों का सख्ती से पालन करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है। कथित अवैध निर्माण के संबंध में शिकायतें मिलने के बाद नोटिस जारी किए गए हैं और मामला फिलहाल विचाराधीन है। आगे की कार्रवाई सुनवाई के बाद और संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुपालन में ही की जाएगी।'
यह भी पढ़ें- Skyroot Aerospace: विक्रम-1 की लॉन्चिंग पर क्या बोले के CEO और COO? इसरो प्रमुख ने बताए भारत के भविष्य के मिशन
शनिवार सुबह से अमताला पार्टी कार्यालय के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की गई, परिसर के चारों ओर रेलिंग लगाई गई और वरिष्ठ पुलिस और नागरिक प्रशासन के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली हैं कि कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से और कानून के अनुसार संपन्न हो। विध्वंस का कार्य पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया और सुनवाई के परिणाम के आधार पर किया जा रहा है।