{"_id":"6a5b549522481974ba036280","slug":"israel-parliamentarian-said-pakistan-not-acceptable-for-iran-war-mediation-praise-pm-modi-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel: पाकिस्तान पर मध्यस्थ के तौर पर भरोसा नहीं करता इस्राइल, पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Israel: पाकिस्तान पर मध्यस्थ के तौर पर भरोसा नहीं करता इस्राइल, पीएम मोदी के नेतृत्व की तारीफ की
Sat, 18 Jul 2026 03:55 PM IST
नितिन गौतम
आईएएनएस, अमर उजाला
आईएएनएस, अमर उजाला
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:55 PM IST
सार
इस्राइल की एक सांसद और वहां की राजनीतिक पार्टी की प्रमुख ने ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही पीएम मोदी की तारीफ की है। उन्होंने आने वाले समय में भारत और इस्राइल के बीच एक गहरे और बड़े गठबंधन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
Israel, India
- फोटो : :X/@IsraelinIndia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस्राइल की पूर्व सांसद और ओज पार्टी की चेयरपर्सन डॉ. इनात विल्फ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस्राइल के लोग भारत और पीएम मोदी के लिए अच्छी राय रखते हैं। लोग दोनों देशों के बीच अगले कुछ वर्षों में एक बड़े और गहरे गठबंधन की उम्मीद कर रहे हैं। वहीं अमेरिका-ईरान वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका को लेकर उन्होंने कहा कि इस्राइल, पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता है।
पाकिस्तान पर नहीं इस्राइल को भरोसा
अमेरिका और ईरान में जारी तनाव के बीच पाकिस्तान सुलह कराने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है, हालांकि इस्राइल शुरुआत से ही एक बात स्पष्ट तौर पर कहता रहा है कि वह पाकिस्तान पर भरोसा नहीं करता है। पाकिस्तान पर एक जिम्मेदार रीजनल एक्टर या मध्यस्थ के तौर पर इस्राइल के भरोसे को लेकर नेसेट की पूर्व सदस्य और ओज पार्टी की चेयर डॉ. इनात विल्फ ने कहा, 'बिल्कुल नहीं। इस्राइल पाकिस्तान पर मध्यस्थ के तौर पर भरोसा नहीं करता और न ही कर सकता है। हाल के वर्षों में हमने देखा है कि कतर और पाकिस्तान जैसे देश खुद को अच्छे मध्यस्थ के तौर पर पेश करते हैं।'
पाकिस्तान की मध्यस्थता पर क्या आपत्ति?
उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से अगर कोई देश मध्यस्थ बनना चाहता है, तो सबसे बेसिक जरूरत यह है कि उसके उन पार्टियों के साथ पूरे और खुले राजनयिक संबंध हों जिनके साथ वह मध्यस्थता करने का दावा करता है। पाकिस्तान खुद को इस्राइल का दुश्मन बताता है और उसके नेताओं ने इस्राइल की नीतियों के बारे में ही नहीं, बल्कि उसके वजूद के बारे में भी ऐसी निंदात्मक बातें कही हैं। मुझे नहीं लगता कि इस्राइल में कोई भी पाकिस्तान को एक अच्छा मध्यस्थ मानता है।
विज्ञापन
पीएम मोदी की जमकर तारीफ
इस्राइली नेता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विश्व स्तर पर लोकप्रियता बढ़ी है। पीएम मोदी लगातार सबसे लोकप्रिया नेता चुने जा रहे हैं। उनके नेतृत्व में भारत की भूमिका ने भी दुनिया के तमाम देशों का ध्यान खींचा है। खासकर पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ग्लोबल साउथ की आवाज बनकर सामने आया है। ऐसे में उनके इस्राइल दौरे का जिक्र करते हुए वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को लेकर डॉ. इनात विल्फ ने कहा, 'जैसा कि मुझे यकीन है कि आप जानते हैं यहां इस्राइल में हम आम तौर पर भारत के लिए और खासकर उनके नेतृत्व में भारत के लिए बहुत अच्छे विचार रखते हैं। वह ईरान के साथ युद्ध से एक दिन पहले यहां नेसेट में थे। उन्होंने एक शानदार भाषण दिया। दोनों देशों की पुरानी परंपराओं और देशों के मूल्यों के बारे में उन्होंने गर्मजोशी भरा भाषण दिया। लोग निश्चित रूप से भारत को एक ऐसे देश के रूप में देख रहे हैं जिसके साथ इस्राइल का अगले कुछ वर्षों में एक बड़ा, गहरा अलायंस होगा।'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2022 में यूक्रेन में रूस को न्यूक्लियर हथियार इस्तेमाल करने से रोकने में मदद करने की रिपोर्ट को लेकर डॉ. इनात विल्फ ने कहा, 'मेरे पास पर्दे के पीछे की कोई जानकारी नहीं है लेकिन अगर भारत ने ऐसी कोई भूमिका निभाई होती तो मेरा मानना है कि यह मानवता के फायदे के लिए होती।'