{"_id":"6a5b4a2dc339c81b3e06954c","slug":"create-mascot-for-india-post-and-win-two-lakhs-rupees-prize-find-out-application-deadline-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपकी क्रिएटिविटी दिला सकती है दो लाख का इनाम: बस करना होगा ये काम; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आपकी क्रिएटिविटी दिला सकती है दो लाख का इनाम: बस करना होगा ये काम; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन?
Sat, 18 Jul 2026 03:11 PM IST
प्रशांत तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Sat, 18 Jul 2026 03:11 PM IST
सार
इंडिया पोस्ट ने देशभर के नागरिकों के लिए 'मैस्कॉट डिजाइन कॉन्टेस्ट' शुरू किया है। प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल दो लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि मिलेगी। चयनित मैस्कॉट इंडिया पोस्ट का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनेगा और इसका उपयोग विभिन्न सरकारी अभियानों व प्रचार माध्यमों में किया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय डाक
- फोटो : भारतीय डाक एक्स/आईएएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट्स ने इनोवेट इंडिया मायगव प्लेटफॉर्म पर 'इंडिया पोस्ट मैस्कॉट डिजाइन कॉन्टेस्ट' शुरू किया है। इस प्रतियोगिता के तहत देशभर के नागरिकों को इंडिया पोस्ट का आधिकारिक मैस्कॉट डिजाइन करने के लिए आमंत्रित किया गया है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, मैस्कॉट डिजाइन और मैस्कॉट नेमिंग श्रेणियों को मिलाकर कुल 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
आखिर इस प्रतियोगिता का उद्देश्य क्या है?
संचार मंत्रालय ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ऐसा विशिष्ट ब्रांड एंबेसडर तैयार करना है, जो इंडिया पोस्ट के मूल मूल्यों विश्वसनीयता, भरोसा, समावेशिता, सेवा और डिजिटल नवाचार का प्रभावी ढंग से प्रतिनिधित्व करे।
विज्ञापन
कौन ले सकता है प्रतियोगिता में हिस्सा?
मंत्रालय के अनुसार, यह प्रतियोगिता सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुली है। प्रतिभागियों को मायगव प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना मौलिक मैस्कॉट डिजाइन, उसके लिए उपयुक्त नाम और एक संक्षिप्त कॉन्सेप्ट नोट जमा करना होगा। प्रतियोगिता के लिए प्रविष्टियां 15 जुलाई से 15 अगस्त तक स्वीकार की जाएंगी।
विज्ञापन
विजेताओं को कितनी पुरस्कार राशि मिलेगी?
रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने मैस्कॉट डिजाइन श्रेणी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के लिए क्रमशः 75,000 रुपये, 50,000 रुपये और 25,000 रुपये के नकद पुरस्कार घोषित किए हैं।
मैस्कॉट नेमिंग श्रेणी में क्या मिलेगा?
मैस्कॉट नेमिंग श्रेणी में भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान के लिए क्रमशः 25,000 रुपये, 15,000 रुपये और 10,000 रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस तरह दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) भी प्रदान किए जाएंगे। मैस्कॉट डिजाइन और मैस्कॉट नेमिंग के पुरस्कार अलग-अलग श्रेणियों में दिए जाएंगे।
चयनित मैस्कॉट का इस्तेमाल कहां होगा?
चयनित मैस्कॉट को इंडिया पोस्ट का आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसका उपयोग प्रचार अभियानों, फिलाटेलिक उत्पादों, जन-जागरूकता कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म और अन्य आधिकारिक संचार माध्यमों में किया जाएगा।
सरकार ने किन लोगों से भागीदारी की अपील की है?
सरकार ने देशभर के विद्यार्थियों, डिजाइनरों, कलाकारों और अन्य रचनात्मक पेशेवरों से इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और इंडिया पोस्ट की भविष्य की विजुअल पहचान तैयार करने में योगदान देने की अपील की है।
ये भी पढ़ें: RBI फिर क्यों ला रहा प्लास्टिक नोट?: 16 साल में तीसरी कोशिश, इस बार क्यों बढ़ी उम्मीद; जानिए हर सवाल का जवाब
ऐसे समय में क्यों आई यह प्रतियोगिता?
यह प्रतियोगिता ऐसे समय आयोजित की गई है, जब इंडिया पोस्ट अपने वित्तीय प्रदर्शन में लगातार मजबूती दर्ज कर रहा है। हाल ही में डाक विभाग ने किसी भी वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पहली बार 4,000 करोड़ रुपये के कारोबार का आंकड़ा पार किया। वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में विभाग ने 4,008.95 करोड़ रुपये का अब तक का सर्वाधिक पहली तिमाही राजस्व दर्ज किया।