फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Two agencies will handle waste collection and disposal

Yamuna Nagar News: दो एजेंसियां करेंगी कूड़े का संग्रहण और निस्तारण

Sat, 18 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two agencies will handle waste collection and disposal
शहर में सड़क किनारे लोगों की ओर से डाला गया कूड़ा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी क्षेत्र में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और उसके निस्तारण की व्यवस्था में पहली बार बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब कूड़ा संग्रहण और उसके निस्तारण करने का जिम्मा अलग-अलग एजेंसियों को सौंपा जाएगा।
नगर निगम ने निविदा का प्रस्ताव तैयार कर मुख्यालय भेज दिया है।
वर्तमान में शहर के सभी 22 वार्डों में घर-घर से कूड़ा उठाने का कार्य पूजा कंसलटेशन एजेंसी कर रही है। एजेंसी ने एक सितंबर 2025 से कार्य शुरू किया था और उसका अनुबंध 30 सितंबर तक है। एजेंसी का कार्यकाल अब 44 दिन शेष रह गया है। इस पर निगम ने नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यमुनानगर और जगाधरी शहर से प्रतिदिन करीब 250 से 280 मीट्रिक टन ठोस कचरा निकलता है। घरों से एकत्रित किए गए कूड़े को टिप्पर वाहनों के माध्यम से कैल स्थित ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र तक पहुंचाया जाता है। वहां कचरे को उसकी श्रेणी के अनुसार अलग-अलग किया जाता है, जिससे उसके वैज्ञानिक निस्तारण और पुनर्चक्रण को गति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई एजेंसी व्यवस्था से कूड़ा संग्रहण व्यवस्था पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनेगी। इसलिए सरकार ने अब कूड़ा उठाने व प्लांट में निस्तारण करने के लिए अलग-अलग एजेंसी को ठेका देने का निर्णय लिया है। इसका मसौदा मुख्यालय भेजा गया है। -महाबीर प्रसाद, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed