{"_id":"6a5a8757eee1e001330b37e3","slug":"estranged-mother-did-not-even-come-to-see-her-son-after-his-death-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159739-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बेटे की मौत पर भी देखने नहीं आई अलग रह रही मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बेटे की मौत पर भी देखने नहीं आई अलग रह रही मां
Sat, 18 Jul 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
कमलजीत। फाइल फोटो
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में वीरवार सुबह पुरानी इमारत में छात्र फंदे पर लटके मिले छात्र कमलजीत का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने पिता नवाब को छात्र का शव पोस्टमार्टम के बाद सौंपा। वहीं अलग रह रही कमलजीत की मां हरजीत कौर नहीं आई। दूसरी तरफ प्रथमदृष्टया पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि कमलजीत माता-पिता के तलाक लेने के फैसले से काफी आहत था। अभी तक की जांच में इसी मानसिक तनाव के कारण कमलजीत का आत्महत्या करना सामने आया है। इसके अलावा पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है। पुलिस कमलजीत के छुट्टी के बाद वापस स्कूल आने और आत्महत्या के पुख्ता कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस इसके लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इससे यह पता चल सके कि कमलजीत स्कूल किस समय वापस लौटा था। पुलिस आसपास लगे सीसीसीटी फुटेज के आधार पर पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है, स्कूल से आने के बाद कमलजीत अकेला था या अन्य कोई उसके साथ मौजूद था।
विज्ञापन
राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छछरौली में वीरवार सुबह पुरानी इमारत में छात्र फंदे पर लटका मिला था। छात्र कमलजीत इसी विद्यालय की 10वीं कक्षा का छात्र था और बुधवार को स्कूल के बाद घर नहीं पहुंचा था। तलाश में जुटे परिजनों को उसका शव स्कूल की पुरानी इमारत की 12 फीट ऊंची छत पर लगे हुक से बंधे फंदे से लटका मिला था।
पुलिस ने दोस्तों और शिक्षकों से भी ली जानकारी
पुलिस मामले के हर संभावित पहलू की जांच कर रही है। इसके तहत पुलिस ने स्कूल में भी जांच की है। कमलजीत के सहपाठियों व शिक्षकों से भी बात की है। सभी का कहना है बुधवार को कमलजीत का व्यवहार सामान्य था। उन्हें कुछ अलग नहीं लगा। वहीं, कुछ दोस्तों ने बताया कि मम्मी-पापा को लेकर वह कई बार बात करता था और कहता था कि काश सब ठीक हो जाए। लेकिन बुधवार को उसने ऐसी कोई बात नहीं की। उसका व्यवहार सामान्य दिख रहा था।