{"_id":"6a5a867d24d2b9d62d0175c3","slug":"truck-comes-into-contact-with-ht-line-cabin-engulfed-in-flames-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-159688-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एचटी लाइन की चपेट में आया ट्रक, धू-धूकर जल गया केबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एचटी लाइन की चपेट में आया ट्रक, धू-धूकर जल गया केबिन
Sat, 18 Jul 2026 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
दामला बस स्टैंड के पास ट्रक में लगी आग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दामला बस अड्डे के पास शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा टल गया। महाराष्ट्र से थर्मल प्लांट का सामान लेकर आ रहा ट्रक 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट लगते ही ट्रक के केबिन में अचानक आग भड़क उठी। चालक ने तुरंत ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। आग में ट्रक का केबिन पूरी तरह जल गया।
राजस्थान निवासी चालक जसपाल सिंह ने बताया कि वह गुजरात नंबर के ट्रक में लोहे का बड़ा कंटेनर और थर्मल प्लांट का सामान लेकर जा रहा था। सामान की ऊंचाई अधिक होने के कारण दामला बस अड्डे के पास सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन ट्रक के संपर्क में आ गई।
इसके बाद पूरे वाहन में करंट दौड़ गया और कुछ ही पलों में केबिन से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मचारी मोहन ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक ट्रक का केबिन पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आने से हुआ शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हादसे के चलते कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहत की बात यह रही कि चालक समय रहते ट्रक से उतर गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।