फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   The clouds didn't rain; the humidity was oppressive

Yamuna Nagar News: बादल नहीं बरसे, उमस ने सताया

Sat, 18 Jul 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 18 Jul 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The clouds didn't rain; the humidity was oppressive
धूप से बचने के लिए छाता लेकर जातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार को भी भीषण उमस ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया। सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन कुछ ही देर बाद आसमान में बादलों का डेरा लग गया। दिनभर बादल छाए रहने से लोगों को बारिश की उम्मीद थी, मगर शाम तक इंतजार निराशा में बदल गया।
दोपहर के समय शहर के कुछ हिस्सों में दो-चार मिनट के लिए हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन इससे गर्मी कम होने के बजाय उमस और बढ़ गई। पूरे दिन लोग पसीने से तरबतर नजर आए और घरों के साथ बाजारों में भी लोग गर्मी से परेशान दिखे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी के कारण रात के समय भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दिनभर उमस का स्तर इतना अधिक रहा कि कूलर और पंखों की हवा भी बेअसर साबित हुई। बिजली की खपत भी बढ़ गई, क्योंकि लोग लगातार कूलर और एयर कंडीशनर चलाने को मजबूर रहे। शहर के बाजारों, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग छांव और ठंडी जगहों की तलाश करते नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही भी सामान्य दिनों की तुलना में कम रही। वहीं हल्की बूंदाबांदी के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता भी बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि आने वाले दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। कृषि विज्ञान केंद्र दामला के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत कुमार ने बताया कि जिले में बारिश के अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। यदि मौसम का यही रुख बना रहा तो रविवार या सोमवार से अच्छी बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि अच्छी वर्षा होने से धान की फसल को भी लाभ मिलेगा। खेतों में नमी बढ़ने से फसल की बढ़वार बेहतर होगी और किसानों को सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी कम करना पड़ेगा। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed