Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Intense heat accompanied by strong sunlight once again left people in Hansi drenched in sweat.
{"_id":"6a5b5613811e4525d007dad8","slug":"video-intense-heat-accompanied-by-strong-sunlight-once-again-left-people-in-hansi-drenched-in-sweat-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में तेज धूप के साथ गर्मी ने एक बार फिर लोगों के पसीने छटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में तेज धूप के साथ गर्मी ने एक बार फिर लोगों के पसीने छटाएं
नवीन शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी में तेज धूप के साथ गर्मी ने एक बार फिर लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। हांसी समेत प्रदेश के कई इलाकों में आज तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले एक महीने में आज का दिन सबसे अधिक गर्म महसूस किया गया। उमस इतनी ज्यादा रही कि लोगों का पसीना तक नहीं सूख रहा था।
हांसी में शनिवार को भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। उमस के साथ तेज धूप के कारण बाजारों और सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। लगातार उमस के चलते लोग बेहाल नजर आए और राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे।
हांसी निवासी लवकेश कुमार ने बताया कि आज बहुत ज्यादा उमस भरी गर्मी है। पसीना बिल्कुल नहीं सूख रहा। गर्मी से बचने के लिए हम ठंडे पेय पदार्थों का इस्तेमाल कर रहे हैं। पिछले कई दिनों के मुकाबले आज सबसे ज्यादा गर्मी महसूस हो रही है।
हालांकि मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जताई है। विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में हरियाणा के कई हिस्सों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने और लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।