{"_id":"6a5a89a4ded92b7e3f044a07","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-scooter-on-barwala-road-hisar-news-c-21-hsr1020-912459-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बरवाला रोड पर स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बरवाला रोड पर स्कूटी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Sat, 18 Jul 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 18 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
मृतक रजत। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हांसी। बरवाला रोड स्थित गांव भाटला के पास शुक्रवार को बाइक और स्कूटी की टक्कर से इंदिरा कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रजत की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार युवक नौकरी के साक्षात्कार के लिए बरवाला जा रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मृतक के पिता सीताराम की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी बनी सिंह के अनुसार, परिजनाें ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे रजत बाइक लेकर घर से निकला था। परिवार में उसके दो भाई और दो बहनें हैं। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है जबकि रजत अविवाहित था। सुबह करीब पौने ग्यारह बजे गांव भाटला के पास एक पेट्रोल पंप के सामने उसकी बाइक सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन सड़क पर गिर गए और रजत गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मौके पर पहुंचे पेट्रोल पंप कर्मचारियों और राहगीरों ने घायलों को हांसी के सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रजत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एंबुलेंस नहीं पहुंची तो कार से पहुंचाया अस्पताल :
जाखल से हांसी आ रहे लक्ष्य ने बताया कि उन्हें मोबाइल से दो दस्तावेज मिले जिससे मृतक की पहचान हुई। 15-20 मिनट तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपनी कार में घायल रजत को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।