UPSC: असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा कल, शिफ्ट टाइम-एंट्री रूल्स से लेकर मार्किंग स्कीम तक, जानें हर जरूरी अपडेट
UPSC CAPF AC Exam 2026: यूपीएससी की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को दो शिफ्ट में आयोजित होगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड, मूल फोटो आईडी और रिपोर्टिंग टाइम का विशेष ध्यान रखें। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों को केंद्र पहुंचने से पहले जरूरी गाइडलाइंस पढ़ लेनी चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UPSC CAPF AC Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 19 जुलाई 2026 (रविवार) को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) असिस्टेंट कमांडेंट (AC) परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन और पेपर) मोड में होगी। इस भर्ती अभियान के जरिए BSF, CRPF, CISF और ITBP समेत विभिन्न अर्धसैनिक बलों में कुल 349 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को पहले ही ध्यान से पढ़ लें।
कितनी शिफ्ट में होगी असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा?
यूपीएससी सीएपीएफ एसी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह और दूसरी दोपहर में होगी।
| पेपर | समय | अवधि |
|---|---|---|
| पेपर-I (जनरल एबिलिटी एंड इंटेलिजेंस) | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | 2 घंटे |
| पेपर-II (जनरल स्टडीज, निबंध एवं कॉम्प्रिहेंशन) | दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक | 3 घंटे |
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। प्रवेश का समय समाप्त होने के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र पर क्या दस्तावेज साथ लेकर जाएं?
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य है-
- UPSC CAPF AC 2026 का प्रिंटेड एडमिट कार्ड
- आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मूल फोटो पहचान पत्र
इन नियमों का रखें ध्यान
- पेपर-I में सभी उत्तर काले बॉल प्वाइंट पेन से ओएमआर शीट पर भरने होंगे।
- पेपर-II के उत्तर केवल आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई उत्तर पुस्तिका में ही लिखे जाएंगे।
परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना अनिवार्य है। किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
प्रतिबंधित समानों की लिस्ट भी जरूर देख लें
परीक्षा केंद्र में ये चीजें प्रतिबंधित रहेंगी:- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- ब्लूटूथ डिवाइस
- ईयरफोन
- कैलकुलेटर
- लैपटॉप
- टैबलेट
- किताबें
- लिखित नोट्स
- कैमरा
- किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक संचार उपकरण
परीक्षा पैटर्न और नेगेटिव मार्किंग
| पेपर | विषय | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| पेपर-I | जनरल एबिलिटी एंड इंटेलिजेंस | 250 | 2 घंटे |
| पेपर-II | जनरल स्टडीज, निबंध एवं कॉम्प्रिहेंशन | 200 | 3 घंटे |
यूपीएससी सीएपीएफ की मार्किंग स्कीम क्या है?
यूपीएससी सीएपीएफ असिस्टेंट कमाडेंट भर्ती में दो पेपर की परीक्षा होगी। दोनों पेपर कुल 450 अंकों के होते हैं। पेपर-1 250 अंकों का होता है। वहीं, पेपर-2 200 अंकों का होता है। मार्किंग स्कीम इस प्रकार है:
- पेपर-I में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई (1/3) अंक काटे जाएंगे। हालांकि, बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
- पेपर-II वर्णनात्मक (Descriptive) होगा और इसमें गलत उत्तरों पर कोई नेगेटिव मार्किंग लागू नहीं है।