{"_id":"6a5ba2e1c463a707260c9ac6","slug":"only-12-out-of-164-complaints-resolved-on-the-spot-noida-news-c-23-1-lko1064-100523-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 164 में से केवल 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 164 में से केवल 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
164 में से केवल 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
ग्रेटर नोएडा। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सभी जगह कुल 164 शिकायतें पहुंची। इनमें से केवल 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। जिलाधिकारी ने बाकी शिकायतों का समाधान गुणवत्ता और समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने जेवर तहसील के सभागार का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण के बाद फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने जेवर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां पर 75 लोग शिकायत लेकर पहुंचे। इनमें से डीएम ने 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कराया। वहीं दादरी तहसील में अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे ने संपूर्ण समाधान दिवस में लोगों की शिकायतें सुनी। यहां पहुंची 85 शिकायतों में से छह का मौके पर निस्तारण कराया जा सका। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह की सदर तहसील में शिकायतें सुनी। यहां 4 शिकायतें पहुंची और दो का निस्तारण कराया गया। ब्यूरो