Live
Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6a5ae5588f22b50afa094b63","slug":"bihar-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-aaj-ke-taaja-samachar-2026-07-18","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 18 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:16 PM, 18-Jul-2026
Bihar: निलंबन खत्म कराने के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप, डीईओ कार्यालय के कर्मी से मांगा गया जवाब
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शिक्षा विभाग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। बनकटवा प्रखंड के मध्य विद्यालय चनरी के निलंबित शिक्षक अनिल कुमार ने डीईओ कार्यालय के कर्मी शिवनाथ भारती पर निलंबन समाप्त कराने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। और पढ़ें03:46 PM, 18-Jul-2026
Bihar: झाड़ियों से मिला युवक का शव, गले पर गहरे जख्म; हत्या की आशंका, एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
बिहार के लखीसराय जिले के पीरीबाजार थाना क्षेत्र में सड़क किनारे झाड़ियों से सूरज रजक नामक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले पर गहरे जख्म मिले हैं और घटनास्थल से खून के निशान व एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। और पढ़ें
विज्ञापन
03:22 PM, 18-Jul-2026
Bihar News: गाजियाबाद से दुल्हन लेने आया दूल्हा, विदाई से पहले ही एजेंट संग फरार हुई लड़की
Bihar News: गया में गाजियाबाद के एक युवक के साथ शादी के नाम पर कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद दुल्हन एजेंट के साथ नकदी और गहने लेकर फरार हो गई। पुलिस इसे संगठित गिरोह से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है और दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। और पढ़ें03:21 PM, 18-Jul-2026
Bihar: गरीबी, डिप्रेशन और असफलता... सब पर भारी पड़ी कायनात की मेहनत, री-NEET में कर दिखाया कमाल
दरभंगा के बिरौल प्रखंड की रहने वाली कायनात खानम ने संघर्ष, गरीबी और लगातार असफलताओं को मात देकर री-NEET परीक्षा में 593 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक 1407 प्राप्त की। ट्रक ड्राइवर पिता की बेटी कायनात पहले तीन बार असफल रही और पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द होने से डिप्रेशन में भी चली गई थी। और पढ़ें02:37 PM, 18-Jul-2026
Bihar: तेजस्वी यादव के 'पद' पर बिहार ने क्यों उठ रहा सवाल; उप चुनाव और सत्र पर चिराग पासवान भी बोले
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विदेश भ्रमण को लेकर सत्ता पक्ष लगातार हमलावर है। भाजपा और जदयू का कहना है कि चुनावी माहौल और विधानसभा सत्र जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर जनता अपने नेता की सक्रिय भागीदारी की अपेक्षा करती है। आइये जानते हैं किसने क्या कहा? और पढ़ें02:23 PM, 18-Jul-2026
Bihar: छपरा में एक साथ बुझ गए दो चिराग, लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आए जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत
Bihar News सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में लिच्छवी एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच वर्षीय जुड़वा भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बच्चे खेलते-खेलते रेलवे ट्रैक तक पहुंच गए थे। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
01:54 PM, 18-Jul-2026
Bihar News: रोटरी पटना मिड टाउन की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, जानिए किसने क्या कहा?
डीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने रोटरी क्लब के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था दिव्यांग बच्चों, ब्लाइंड स्कूल, वृद्धाश्रम, पोलियो और कैंसर टीकाकरण जैसे क्षेत्रों में सराहनीय योगदान दे रही है। और पढ़ें01:30 PM, 18-Jul-2026
Bihar: सांप काटने से किशोर की मौत के बाद GMCH में बवाल! डॉक्टरों पर हमला, इमरजेंसी वार्ड बना रणक्षेत्र
Bihar News: पूर्णिया जीएमसीएच में सांप काटने से बीमार 17 वर्षीय किशोर सत्यम कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोर की मौत से गुस्साए परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ हाथापाई की। और पढ़ें12:51 PM, 18-Jul-2026
Saran News: गैस सिलेंडर से लगी भीषण आग, मिनटों में राख हुए कई घर; नकदी-जेवर समेत सब कुछ बर्बाद
Bihar News: सारण जिले में देर रात गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण भीषण आग लग गई। आग में कई घर जलकर राख हो गए और नकदी, जेवर, अनाज, कपड़े समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। और पढ़ें12:17 PM, 18-Jul-2026