फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Heli-Tourism and Air Tourism Scheme-2026: CM Samrat Chaudhary, Patna News, Bihar News Updates

Bihar News: आज बिहारवासियों को खास तोहफा देंगे सीएम सम्राट चौधरी, हेली पर्यटन योजना का शुभारंभ

Sat, 18 Jul 2026 11:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 18 Jul 2026 11:05 AM IST
सार

पर्यटन विभाग की ओर से बताया गया कि यह योजना बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को एक नया और रोमांचक अनुभव भी उपलब्ध कराएगी। आम लोगों में भी सरकार की इस पहल को लेकर काफी उत्साह है।  

विज्ञापन
Bihar Heli-Tourism and Air Tourism Scheme-2026: CM Samrat Chaudhary, Patna News, Bihar News Updates
अब हेलीकॉप्टर से घूमेंगे बिहार घूमेंगे लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार पर्यटन को नई ऊंचाई देने की दिशा में आज से सरकार एक बड़ी पहल करने जा रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज दोपहर 3 बजे स्टेट हैंगर, पटना से 'बिहार हेली पर्यटन एवं एयर पर्यटन योजना-2026' के तहत 'पटना जॉय राइड' का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के जरिए पर्यटकों और आम नागरिकों को राजधानी पटना का हवाई सफर कराने के साथ शहर का विहंगम दृश्य देखने का अवसर मिलेगा। पर्यटन विभाग की ओर से बताया गया कि इस पहल से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को राजधानी के प्रमुख स्थलों को आसमान से देखने का मौका मिलेगा। सभी टिकटों की बुकिंग बिहार पर्यटन और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से की जाएगी।

विज्ञापन


सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 'बिहार हेली पर्यटन एवं एयर पर्यटन योजना-2026' राज्य के पर्यटन क्षेत्र में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से लोगों को सुरक्षित, रोमांचक और यादगार हवाई यात्रा का अनुभव मिलेगा, जिससे बिहार के पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
विज्ञापन


इन मार्गों पर नियमित हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेंगे
पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि योजना के पहले चरण में वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण), राजगीर (नालंदा) और कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी मंदिर को शामिल किया गया है। वाल्मीकिनगर के लिए राजकीय विमान और राजगीर व कैमूर के लिए 6+2 सीटर किराये के हेलीकॉप्टर का संचालन किया जाएगा। प्रत्येक उड़ान में अधिकतम पांच सीटें पर्यटकों के लिए उपलब्ध होंगी। योजना के तहत पटना-वाल्मीकिनगर-पटना, पटना-राजगीर-पटना और पटना-कैमूर (करमचट डैम हेलिपैड)-पटना सेवाएं प्रत्येक शनिवार और रविवार संचालित होंगी। तय समय के अनुसार पर्यटक इन मार्गों पर नियमित हवाई यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक शनिवार और रविवार जॉय राइड
राजधानी पटना में हेलीकॉप्टर जॉय राइड की भी शुरुआत होगी। यह सेवा प्रत्येक शनिवार और रविवार दोपहर 3 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक राइड 10 मिनट की होगी, जबकि दो उड़ानों के बीच 30 मिनट का अंतर रहेगा। प्रतिदिन चार राइड संचालित होंगी और हर राइड में पांच यात्रियों को बैठने की सुविधा मिलेगी।

जानिए कहां के लिए कितना देना होगा

  • पटना से वाल्मीकिनगर: 5,000 रुपया प्रति यात्री
  • पटना से कैमूर: 6,000 रुपया प्रति यात्री
  • पटना से राजगीर: 4,000 रुपया प्रति यात्री
  • पटना हेलीकॉप्टर जॉय राइड: 2,100 रुपया प्रति सीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed