फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Nalanda news 4-year-old child strangled to death in Nalanda; uncle accused.

Patna News: घर में खेल रहे 4 साल के मासूम की गला दबाकर हत्या! मां ने जेठ पर लगाया आरोप, युवक फरार

Sat, 18 Jul 2026 10:17 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 10:17 AM IST
सार

Bihar News: नालंदा के इस्लामपुर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय बच्चे की कथित गला दबाकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की मां ने अपने जेठ पर वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Nalanda news 4-year-old child strangled to death in Nalanda; uncle accused.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा जिले के इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में चार साल के मासूम बच्चे की कथित गला दबाकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी नीतिलाल केवट के चार वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घर में घुसकर हत्या करने का आरोप
मृतक बच्चे की मां रानी देवी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह घर में थीं। इसी दौरान आरोपी घर में घुस आया। आरोप है कि उसने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और मासूम आयुष का गला दबा दिया। घटना की चश्मदीद छह वर्षीय बहन ऋषिका ने मां को चिल्लाकर बताया कि चाचा आयुष को अंदर ले गए हैं और उसका मुंह बंद कर दिया है।
विज्ञापन


बहन की आवाज सुनकर पहुंची मां
बच्ची की आवाज सुनकर जब मां मौके पर पहुंचीं तो आरोपी ने दरवाजा खोलकर उन्हें धमकी दी और वहां से फरार हो गया। परिजन गंभीर हालत में बच्चे को पहले एकंगरसराय और फिर पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराना विवाद नहीं, फिर भी हत्या का आरोप
रानी देवी ने बताया कि आरोपी के साथ उनका कोई पुराना विवाद नहीं था। उनके अनुसार, आरोपी का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था और उसकी पत्नी करीब एक सप्ताह पहले उसे छोड़कर चली गई थी। मां का आरोप है कि आरोपी के घर की अन्य महिलाओं ने उसे उकसाया, जिसके बाद उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के समय उनका किसी से कोई आपसी विवाद नहीं चल रहा था।

वारदात के लिए गांव आने का आरोप
परिजनों के अनुसार, आरोपी गया में रहकर मछली बेचने का काम करता था और घटना को अंजाम देने के लिए गांव आया था। वहीं, आयुष के पिता लुधियाना में मजदूरी करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वे गांव लौट रहे हैं। आयुष दो भाई और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।

आरोपी की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही इस्लामपुर थानाध्यक्ष रणविजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया है।


यह भी पढ़ें: नेपाल की बारिश से उत्तर बिहार में बाढ़ का कहर! बागमती के बहाव में 50 फीट सड़क बही, गांव का संपर्क टूटा

थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि महिला ने अपने जेठ पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed