फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Anti-Corruption Bureau arrests Sub-Inspector red-handed while accepting a bribe of ₹25,000

Prayagraj: एंटी करप्शन ने 25 हजार की रिश्वत लेते दरोगा रंगे हाथ गिरफ्तार, धारा कम करने के लिए मांग रहा था पैसे

Sat, 18 Jul 2026 05:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jul 2026 05:17 PM IST
सार

सोरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक संयम जायसवाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने शनिवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Anti-Corruption Bureau arrests Sub-Inspector red-handed while accepting a bribe of ₹25,000
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोरांव थाने में तैनात उपनिरीक्षक संयम जायसवाल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की टीम ने शनिवार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह एक मामले की विवेचना के दौरान धाराएं कम करने के एवज में शिकायतकर्ता से घूस मांग रहे थे।

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद भ्रष्टाचार निवारण टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के अनुसार शिकायतकर्ता ने जैसे ही 25 हजार रुपये दरोगा को दिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी उपनिरीक्षक को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए अपने साथ ले जाया गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम पूरे प्रकरण में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed