फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Pant Hostel vacated; operation conducted amidst heavy police deployment

Allahabad University: पंत छात्रावास को कराया गया खाली, भारी फोर्स के बीच कार्रवाई, छात्रों का गुस्सा भड़का

Sat, 18 Jul 2026 04:39 PM IST
vinod kumar singh विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Jul 2026 04:39 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को पंत छात्रावास को खाली करा लिया। भारी फोर्स के साथ पहुंचे विवि प्रशासन के अधिकारियों ने बलपूर्वक हॉस्टल को खाली करा लिया। इसको विरोध में छात्रों का गुस्सा फूट गया।

विज्ञापन
Allahabad University: Pant Hostel vacated; operation conducted amidst heavy police deployment
इलाहाबाद विवि के पंत छात्रावास को कराया गया खाली। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को पंत छात्रावास को खाली करा लिया। भारी फोर्स के साथ पहुंचे विवि प्रशासन के अधिकारियों ने बलपूर्वक हॉस्टल को खाली करा लिया। इसको विरोध में छात्रों का गुस्सा फूट गया। पुलिस और विवि प्रशासन से छात्रों की तीखी नोकझोंक हुई। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन






समाज कल्याण विभाग से संचालित होने वाले पंत छात्रावास में बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र रहकर तैयारी करते हैं। तमाम छात्र लंबे समय से यहां पर डेरा जमाए हुए हैं। कई बार उनको बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ दिन पहले विवि प्रशासन और पुलिस ने वॉश आउट की रणनीति तैयार की। रविवार को जब फोर्स के साथ विवि प्रशासन के अधिकारी वॉश आउट के लिए पहुंचे तो हंगामा शुरू हो गया। छात्रों ने इसे मनमानी करार दिया।
विज्ञापन


विवि प्रशासन के अधिकारियों पर कई तरह के आरोप भी लगाए गए। पुलिस ने जबरन हॉस्टल को खाली कराकर ताला जड़ दिया। विवि प्रशासन का कहना है कि हॉस्टल की मरम्मत और व्यापक साफ सफाई के लिए यह कदम उठाया गया है। छात्रों का कहना है छात्रावास में गरीब और मजदूरों के बच्चे रहते हैं। प्रशासन जबरन हॉस्टल खाली करा रहा है। ऐसे में गरीब बच्चे कहां जाएंगे। उनकी तैयारी प्रभावित होगी। जिला प्रशासन और इलाहाबाद विवि प्रशासन तानाशाही पर उतारू है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed