फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Young man suffers fatal heart attack while boating at the Sangam; video goes viral.

Prayagraj : संगम पर नौका विहार के दौरान भाजपा नेता के भाई को आया हार्टअटैक, चली गई जान, वीडियो हो रहा वायरल

Sat, 18 Jul 2026 06:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Jul 2026 06:46 PM IST
सार

संगम में नौका की सैर कर रहे एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। साथ में नाव पर बैठे भाई और भतीजे को कुछ देर बाद जानकारी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Young man suffers fatal heart attack while boating at the Sangam; video goes viral.
विष्णु ठाकुर। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

संगम में परिवार के साथ नौका की सैर कर रहे एक श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत हो गई। साथ में नाव पर बैठे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 15 जुलाई की बताई जा रही ही है। मृतक विष्णु ठाकुर मथुरा के भाजपा जिला मंत्री रणवीर ठाकुर के भाई बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन




मथुरा के बरसाना से एक परिवार संगम घूमने आया था। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक विष्णु ठाकुर (38) नामक युवक परिजनों के साथ लाइफ जैकेट पहनकर नाव पर सवार है और बातचीत कर रहा है। एकाएक वह नाव पर ही लुढ़क जाता है। साथ में बैठे भतीजे और चचेरे भाई को कुछ देर बात एहसास हुआ कि विष्णु लुढ़क गया है। साथ में आए उनके चचेरे भाई रणवीर ठाकुर मथुरा में  भाजपा  के जिला मंत्री हैं। आनन फानन में नाव को किनारे लाया गया। तत्काल परिजन उनको पास के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित  कर दिया। 
विज्ञापन


यह घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। विष्णु का पूरा परिवार संगम पहुंचकर एक नाव पर सवार हुआ। नाव अभी संगम की ओर थोड़ा आगे ही बढ़ी थी कि किनारे की तरफ बैठे विष्णु अचानक नाव पर ही बेसुध होकर लुढ़क गए। उनके सामने उनका पांच साल का भतीजा खेल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआत में परिवार वालों को कुछ समझ नहीं आया कि अचानक क्या हुआ। जब उनको उठाने की कोशिश की गई तो कोई हरकत न होने पर परिजनों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन नाव को किनारे लगवाकर विष्णु को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बाद परिजन शव को लेकर मथुरा चले गए। इस संबंध में स्थानीय पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई। 

संगम में भतीजी की शादी का जौ प्रवाहित करने आया था परिवार

संगम में धार्मिक अनुष्ठान के बाद परिवार के साथ यादगार पल बिताने निकला 38 वर्षीय युवक शायद यह नहीं जानता था कि नाव की यह सवारी उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगी। कुछ पल पहले तक परिजनों से हंसते-बोलते और पांच वर्षीय भतीजे को निहारते विष्णु ठाकुर अचानक नाव पर ही बेसुध होकर गिर पड़े। देखते ही देखते खुशियों का माहौल चीख-पुकार में बदल गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हर कोई स्तब्ध है।

मथुरा के बरसाना निवासी विष्णु ठाकुर अपने परिवार के साथ प्रयागराज आए थे। उनके चचेरे भाई और भाजपा के जिला मंत्री रणवीर ठाकुर ने बताया कि 14 जुलाई को विष्णु अपनी बहन रीना और बहनोई राघवेंद्र सिंह के साथ एक मामले की पैरवी के सिलसिले में प्रयागराज पहुंचे थे। अगले दिन परिवार भतीजी की शादी के बाद की धार्मिक परंपरा निभाने के लिए जौ संगम में प्रवाहित करने नाव से निकला।

बातचीत के दौरान अचानक हुए बेसुध

नाव जैसे ही संगम क्षेत्र में कुछ दूर बढ़ी, लाइफ जैकेट पहने विष्णु परिजनों से बातचीत कर रहे थे। उनके सामने पांच वर्षीय भतीजा खेल रहा था। तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह नाव पर ही लुढ़क पड़े। पहले तो परिजन कुछ समझ ही नहीं सके, लेकिन जब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो अफरा-तफरी मच गई।

नाविक ने तुरंत नाव किनारे लगाई। परिजन आनन-फानन में विष्णु को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

घटना के बाद परिजन शव लेकर मथुरा लौट गए। परिवार ने बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार कर दिया। रणवीर ठाकुर के मुताबिक, विष्णु बरसाना में गेस्ट हाउस और ट्रैवल्स का व्यवसाय करते थे। स्थानीय पुलिस को भी इस घटना की सूचना नहीं दी गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में विष्णु के अंतिम क्षण कैद हैं। कुछ सेकंड पहले तक सामान्य दिख रहे युवक का अचानक इस तरह गिर पड़ना देखने वालों को भी भावुक कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed