{"_id":"6a5b8c45a1fe49b5a003372e","slug":"greater-noida-west-echoes-with-chants-of-jai-jagannath-devotees-pull-the-chariot-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100509-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा ग्रेनो वेस्ट, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा ग्रेनो वेस्ट, श्रद्धालुओं ने खींचा रथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- इस्कॉन की चौथी रथयात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, मार्गभर संकीर्तन, पुष्पवर्षा और महाप्रसाद वितरण
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आस्था, भक्ति और सांस्कृतिक परंपरा का अद्भुत संगम शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में देखने को मिला। इंटरनेशनल सोसायटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर से चौथी बार श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के सुसज्जित रथ के शहर भ्रमण के दौरान हजारों श्रद्धालु हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन करते हुए शामिल हुए।
रथयात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे गौड़ सौंदर्यम सोसायटी से हुआ। यात्रा का समापन शाम चार बजे इस्कॉन प्रभुपाद विलेज, बिसरख, सेक्टर-1 में विशेष आरती, संकीर्तन और विशाल महाप्रसाद (भंडारे) के साथ हुआ। इस्कॉन ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अध्यक्ष कल्पवृक्ष प्रभु ने बताया यात्रा का उद्देश्य भगवान जगन्नाथ के प्रेम, करुणा और सनातन संस्कृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए फल, शीतल पेय, जल और महाप्रसाद का वितरण किया गया। रथयात्रा गौड़ सौंदर्यम सोसायटी से शुरू होकर हावेलिया वलेनोवा, ला रेजिडेंशिया, ओ-2 वैली, स्प्रिंग मीडोज, निराला एस्टेट, पंचमुखी चौक, सुपरटेक इकोविलेज-1, एटीएस रैप्सोडी और कैपिटल एथेना सहित विभिन्न प्रमुख सोसायटियों से गुजरते हुए बिसरख पहुंची।