Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Minister Ranbir Gangwa's residence besieged; attempt made to break through barricades.
{"_id":"6a5b8bf48e0cb082a7019f73","slug":"video-minister-ranbir-gangwas-residence-besieged-attempt-made-to-break-through-barricades-2026-07-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव, बैरिकेड तोड़ने की कोशिश
हिसार। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शनिवार को पीडबल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने मंत्री आवास के बाहर लगाए बेरिकेडस तोड़ने का प्रयास किया। करीब दस मिनट तक पुलिस तथा कर्मचारियों के बीच बेरिकेडस पर धक्का-मुक्की होती रही। कर्मचारी आगे बढ़ने का प्रयास करते दूसरी ओर पुलिस उनको रोकने का प्रयास करती रही। बाद में मंत्री के बेटे संजीव गंगवा ने कर्मचारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।
वादों को पूरा न किए जाने के विरोध में हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन के प्रदेश भर के कर्मचारी हिसार के सेक्टर-15 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एकत्रित हुए। यहां यूनियन के नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया। यूनियन के राज्य प्रधान गंगाराम मौण के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मंत्री के कैंप कार्यालय की ओर कूच किया। राज्य महासचिव जरनैल सिंह , हिसार जिला प्रधान ओमप्रकाश माल, जिला सचिव दीपक मेहरा सहित राज्य कार्यकारिणी सबसे आगे रही।
उमस भरी चिपचिपी गर्मी में कर्मचारी पैदल मार्च निकालते हुए मंत्री आवास तक पहुंचे। मंत्री आवास पर पुलिस ने बेरिकेडिंग की हुई थी। कर्मचारियों ने इस बेरिकेडिंग को तोड़ने के लिए कई बार प्रयास किए। करीब दस मिनट तक दोनों पक्षों के बीच जोर आजमाइश होती रही। बाद में कर्मचारी नेताओं ने बेरिकेडस पर चढ़ कर भाषण दिया। इसके बाद कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल को बातचीत के लिए आमंत्रित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।