{"_id":"69a9633897e36d3aa2016b0f","slug":"cm-yogi-addresses-people-after-inauguration-of-kdsg-hospital-in-greater-noida-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेनो वेस्ट में सीएम योगी: कहा- पहले 'एक जनपद एक माफिया' था, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज पर हो रहा कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेनो वेस्ट में सीएम योगी: कहा- पहले 'एक जनपद एक माफिया' था, अब हर जिले में मेडिकल कॉलेज पर हो रहा कार्य
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 05 Mar 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में 200 करोड़ रुपये से बने केडीएसजी अस्पताल का उद्घाटन किया। जनसभा में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब विकास का इंजन बन चुका है और प्रदेश में फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क जैसे बड़े प्रोजेक्ट विकसित हो रहे हैं।
सीएम योगी ने निजी अस्पताल का किया उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 10 में एक निजी अस्पताल का उद्घाटन किया। यह केडीएसजी अस्पताल 200 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। अस्पताल के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री जनसभा स्थल पर पहुंचे और लोगों को संबोधित किए।
Trending Videos
विकास का नया इंजन उत्तर प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में फिल्म सिटी और मेडिकल डिवाइस पार्क बन रहा है। उन्होंने जोर दिया कि कभी पहचान के लिए मोहताज उत्तर प्रदेश आज विकास का इंजन बन चुका है। प्रदेश में निवेश भी हुए हैं और सेवा भी होगी। राज्य सरकार हर क्षेत्र में पूरा सहयोग करेगी। विकसित भारत की संकल्पना को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार उन्हें समर्थन देगी। सीएम योगी ने कहा कि पहले 'एक जनपद एक माफिया' था, अब 'एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज' पर कार्य हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर का व्यवहार अच्छा होना चाहिए- सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं हर नागरिक का अधिकार हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना से देश के 60 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 5.60 करोड़ लोगों को गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने निजी क्षेत्र की भागीदारी को भी जरूरी बताया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में कॉमन मैन के लिए विश्वसनीय सुविधा होनी चाहिए और सस्ती भी होनी चाहिए। डॉक्टर का अच्छा व्यवहार मरीज की आधी बीमारी को खत्म कर देता है। जैसे कपिल देव टीम को लीड करते थे तो पाकिस्तान की टीम हार जाती थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य सुविधाओं और विकास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 2014 तक भारत में केवल छह एम्स थे, जो अब 23 हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने मेडिकल कॉलेजों की संख्या 17 से बढ़ाकर 81 की है। केडीएसजी हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान आगे आ रहे हैं। 300 बेड के अस्पताल से एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रदेश सकारात्मक सोच के साथ विकास की ओर बढ़ रहा है। आयुष्मान कार्ड न होने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से एक साल में 1300 करोड़ रुपये दिए गए।
इस दौरान वहां मौजूद सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि करीब 30 साल पहले निवेशक इस क्षेत्र में आने से कतराते थे। उस समय कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं थी, जिससे उद्योगों का पलायन होता था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था, सड़क और आधारभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार हुआ है। इसके चलते निवेशकों का भरोसा बढ़ा है और उद्यमी अब यहां निवेश को लेकर उत्साहित हैं। जापान और सिंगापुर जैसे देश भी प्रदेश में निवेश को लेकर आश्वस्त हैं। सांसद ने रजिस्ट्री, रेरा और किसानों से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान की बात कही। मेट्रो के दूसरे रूट को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इनमें पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह और विधायक तेजपाल नागर शामिल थे। धीरेंद्र सिंह, सांसद डॉ. महेश शर्मा भी उपस्थित रहे। प्रमोटर सुनील कुमार गुप्ता और डॉ. अजिंक्य डीवाई पाटिल भी इस अवसर पर मौजूद थे।