{"_id":"69a9292c1277dea40f0f8281","slug":"video-products-worth-over-rs-2-65-crore-shipped-through-bnpl-in-current-financial-year-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Noida: चालू वित्त वर्ष में BNPL से भेजे 2.65 करोड़ से अधिक के उत्पाद, शहर के लॉजिस्टिक सेक्टर को मिली रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: चालू वित्त वर्ष में BNPL से भेजे 2.65 करोड़ से अधिक के उत्पाद, शहर के लॉजिस्टिक सेक्टर को मिली रफ्तार
नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 12:26 PM IST
Link Copied
डाकघर की बुक नाउ पे लेटर (बीएनपीएल) सुविधा ने शहर के व्यापार और लॉजिस्टिक सेक्टर को देशभर में रफ्तार दी है। इससे व्यापारी बिना तत्काल भुगतान के अपने उत्पाद तेजी से भेज पा रहे हैं और ग्राहक भी उत्पाद मिलने के बाद भुगतान कर रहे हैं। सालाना करीब न ढाई करोड़ से ज्यादा उत्पादों की बुकिंग के जरिए औसतन ढाई से तीन करोड़ की कमाई हो रही है।
भारतीय डाकघर, गौतमबुद्ध नगर क्षेत्र के आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के शुरुआती 10 महीने में 2.65 करोड़ से अधिक के उत्पादों का पंजीकरण हुआ, जिससे 128.42 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं बीते वित्तीय वर्ष में कुल उत्पाद 2.87 करोड़ के रहे, जिससे ग्रॉस बिजनेस 121.17 करोड़ का हुआ। वहीं, अप्रैल 2024 से जनवरी 2025 तक 2.49 करोड़ पंजीकरण हुए थे, जिनसे 105.65 करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ था।
क्या है बीएनपीएल सुविधा: बुक नाऊ पे लेटर मॉडल खासकर ऐसे व्यापारियों के लिए है जो अपने उत्पाद इकट्ठा किसी दूसरी जगह भिजवाते हैं। ऐसे में ई-कॉमर्स, लोकल सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल सेक्टर के लिए यह फायदेमंद है। समय पर डिलीवरी, भुगतान में लचीलापन और सुरक्षित लेनदेन से यह सुविधा व्यापारियों के बीच अधिक लोकप्रिय है। व्यापारी घर बैठे ही डाकघर की अधिकारिक वेबसाइट पर अपने आर्टिकल की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए व्यापार पंजीकरण, जीएसटी नंबर, बैंक विवरण और पहचान पत्र की जानकारी जरूरी है।
जिले के व्यापारी और उद्यमी अपने उत्पादों की बुकिंग घर बैठे भी करा सकते हैं। उत्पादों की घरेलू निर्यात की प्रक्रिया के लिए बीएनपीएल एक सरल और किफायदी तरीका है। भूर सिंह मीणा, प्रवर अधीक्षक, डाकघर, गौतमबुद्ध नगर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।