{"_id":"6a6b5f3675f08ae5be062999","slug":"construction-of-84-out-of-159-units-completed-at-jp-wish-town-grnoida-news-c-23-1-lko1064-101777-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेपी विशटाउन में 159 में से 84 का निर्माण पूरा, 42 की मिली ओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेपी विशटाउन में 159 में से 84 का निर्माण पूरा, 42 की मिली ओसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- निर्माण पूरा हो चुके 26 टावरों की की ओसी के लिए सुरक्षा समूह ने किया प्राधिकरण में आवेदन
7,913 फ्लैट खरीदारों को 84 टावरों में मिलेंगे फ्लैट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जेपी इंफ्राटेक का टेकओवर ले चुकी सुरक्षा समूह ने जेपी विशटाउन के काम में तेजी का दावा किया है। विशटाउन के 159 टावर में से जहां 84 का निर्माण पूरा कर लिया गया है। जबकि 42 की ओसी भी मिल चुकी है। इसके अलावा 26 अन्य टावर की ओसी के लिए भी आवेदन प्राधिकरण में किया है जिससे करीब 2229 परिवारों को आशियाने का मालिकाना हक जल्दी ही मिल सकेगा।
बृहस्पतिवार को कंपनी की तरफ से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि निर्माण और सुविधाओं के विकास का काम तेजी से चालू है। जिन 42 टावर की ओसी मिली उनमें 4213 फ्लैटों की रजिस्ट्री की प्रक्रिया चालू है। जबकि 26 टावर की ओसी मिलते ही और 2,229 फ्लैटों की रजिस्ट्री भी शुरू हो जाएगी। सुरक्षा समूह ने जब जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड का टेकओवर किया उस समय करीब 20 हजार परिवारों को उनके फ्लैट का निर्माण पूरा कर कब्जा और रजिस्ट्री की प्रक्रिया लंबित थी।
कंपनी का कहना है कि जिन 84 टावरों का निर्माण पूरा हो गया है। उससे 7,913 फ्लैट खरीदारों को फ्लैट मिल सकेंगे। जल्दी ही बाकी 75 टावर के निर्माण भी कंपनी पूरा करने की प्रक्रिया में है। अभी सात टावर की स्ट्रक्चरल ऑडिट की प्रक्रिया पूरी की है। इनमें से दो को फायर एनओसी भी मिल गई है। 888 फ्लैट वाले नौ अन्य टावरों का स्ट्रक्चरल ऑडिट चालू है।
विज्ञापन
कार्यकारी निदेशक जैश पंचामिया का कहना है कि हमारी प्राथमिकता कामों को तेज करने की है। नई ओसी, गंगाजल की आपूर्ति, बिजली नेटवर्क सुधार जैसे प्रयास टाउनशिप को बेहतर बनाने के लिए हैं।
यमुना प्राधिकरण ने मिर्जापुर एलएफडी योजना को दी मंजूरी
कंपनी का कहना है कि जेपी विशटाउन के अलावा यमुना प्राधिकरण में शामिल मिर्जापुर स्थित एलएफडी-3 की महायोजना को अनुमोदन यीडा ने दे दिया है। यहां 822 भूखंड वाले यमुना विहार, 467 भूखंड वाले सनविले होम्स की सीसी के लिए आवेदन भी यीडा में किया है।