{"_id":"69b94e7de4957d2cc7064ba2","slug":"court-granted-bail-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90186-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पिता-पुत्र को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पिता-पुत्र को मिली जमानत
विज्ञापन
विज्ञापन
(अदालत से)
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सत्र अदालत ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी पिता मनोज पासवान और उसके पुत्र नीरज पासवान को जमानत दे दी है। अदालत ने मामले के तथ्यों, साक्ष्यों और परिस्थितियों का अवलोकन करने के बाद यह निर्णय सुनाया। प्रकरण थाना कासना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां वादी जितेंद्र नागर ने अपने भाई वीपी सिंह की मौत के मामले में मनोज पासवान और उसके पुत्र नीरज पासवान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि दोनों आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उसने आवेश में आकर आत्महत्या कर ली। साथ ही आरोप यह भी था कि घटना के बाद शव को एम्बुलेंस में रखकर ले जाया गया था। आरोपी के अधिवक्ता ने दलील दी कि घटना के दिन मृतक शराब के नशे में घर पहुंचा था और उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट भी हुई। जिस पर आरोपी ने बीच-बचाव किया। इसके बाद मृतक की पत्नी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। जिससे आहत होकर मृतक ने उसी मकान के एक खाली कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपियों को जमानत दी है।
Trending Videos