फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Criminals emboldened in city cyber cafe owner robbed of 80,000 at gunpoint

Greater Noida: शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद, साइबर कैफे संचालक से पिस्टल के बल पर 80 हजार की लूट, देखें

Thu, 13 Aug 2026 07:23 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 13 Aug 2026 07:23 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े साइबर कैफे के अंदर पिस्टल के बल पर युवक से 80 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। वारदात को दो आरोपितों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
Criminals emboldened in city cyber cafe owner robbed of 80,000 at gunpoint
पिस्टल के बल पर 80 हजार की लूट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के मलकपुर गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े साइबर कैफे के अंदर पिस्टल के बल पर युवक से 80 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है। वारदात को दो आरोपितों ने अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पूरी वारदात कैफे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वहीं अधिकारियों ने मामले में जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही हैं।

विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक गुरुवार को मलकपुर स्थित साइबर कैफे के अंदर दो आरोपी व्यक्तियों द्वारा कथित तौर पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि बदमाशों ने पिस्टल के बल पर युवक को डराया और उससे 80 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के संबंध में वादी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


पुलिस टीमों ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के जल्द अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया है। टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। जल्द ही घटना का पर्दाफाश करते हुए लूटी गई रकम बरामद करने और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वारदात के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed