{"_id":"6a7dcca313a2613b81043c53","slug":"demand-for-time-extensions-for-real-estate-projects-in-uttar-pradesh-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103149-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को समय विस्तार देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को समय विस्तार देने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:
उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को समय विस्तार देने की मांग
-क्रेडाई एनसीआर ने यूपी रेरा और दिल्ली रेरा को पत्र मांगा 4 माह का समय विस्तार
-केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने पश्चिम एशिया संकट के कारण दी थी सलाह
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। क्रेडाई एनसीआर ने उत्तर प्रदेश रेरा के साथ दिल्ली रेरा को पत्र लिखकर सभी प्रोजेक्टों को 4 माह का समय विस्तार देने की मांग की है। हवाला दिया है कि पश्चिम एशिया संकट के कारण वैश्विक आपूर्ति शृंखला और निर्माण सामग्री सामान्य नहीं है। इस कारण सभी रियल एस्टेट सेक्टर प्रभावित हैं। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने 4 माह का समय विस्तार देने की सलाह दी थी, इसे लागू करने की मांग की है।
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने हाल ही में रियल एस्टेट प्रोजेक्टों को 4 माह का समय विस्तार देने की सलाह देश के सभी रेरा को दी थी। इसका कारण पश्चिम एशिया में वैश्विक आपूर्ति शृंखला और निर्माण सामग्री के प्रभावित होना बताया गया। जिस पर बिल्डरों ने यूपी रेरा से इसका लाभ देने की मांग की है। क्रेडाई एनसीआर की तरफ से यूपी रेरा को पत्र सौंपा गया है। साथ ही दिल्ली रेरा और हरेरा को भी पत्र सौंपा गया। हरेरा अपने यहां 4 माह की छूट दे चुका है।
क्रेडाई एनसीआर के सचिव निखिल हवेलिया ने बताया, रियल एस्टेट सेक्टर इस समय ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावट और कंस्ट्रक्शन मटीरियल की उपलब्धता से जुड़ी बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। ऐसे में केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय के 4 माह के समय विस्तार देने की सलाह दी थी। जो काफी कारगर साबित होगी।